Nirbhik Nazar

डेंगू मरीज को प्लाज्मा की जगह चढ़ा दिया मौसम्बी का जूस ! मरीज की मौत के बाद हॉस्पिटल सील… पढ़ें पूरी खबर

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच यहां एक हॉस्पिटल में ब्लड प्लाज्मा की जगह मौसम्बी फल का जूस सप्लाई करने का आरोप लगा है. जिसे चढ़ाए जाने से एक मरीज की मौत हो गई है. मामले की जांच के आदेश दे दिए गए थे. जिस हॉस्पिटल का ये मामला है अब उसे सील कर दिया गया है. प्रारंभिक जांच के बाद स्वास्थ विभाग ने यह एक्शन लिया. डॉक्टर ए के तिवारी के नेतृत्व में टीम ने यह जांच की थी. यहां के मरीजों को अब दूसरे हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया है. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का भी मामले पर बयान आया था. उन्होंने इसपर सख्त एक्शन लेने का निर्देश दिया है. ट्विटर पर इससे जुड़ा एक वीडियो भी चल रहा है. इस वीडियो में मामले को प्रयागराज के झलवा में मौजूद ग्लोबल हॉस्पिटल का बताया गया था. आरोप है कि यहां भर्ती मरीज को ब्लड प्लाज्मा की जगह मौसम्बी फल का जूस चढ़ा दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई. मरीज की मौत 19 अक्टूबर को हुई थी. उसे वहां 17 अक्टूबर को भर्ती किया गया था.

मामले पर आईजी प्रयागराज राकेश सिंह का बयान आया था. उन्होंने कहा कि डेंगू मरीजों को फर्जी प्लाज्मा सप्लाई किए जाने की जांच की जा रही है. इस मामले में कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है. आईजी ने बताया कि कुछ दिन पहले फर्जी ब्लड बैंक का भी भंडाफोड़ किया गया है. आईजी ने आगे कहा कि प्लाज्मा की जगह सप्लाई की गई चीज मौसम्बी फल का जूस है या नहीं इसपर अभी साफ कुछ कहा नहीं जा सकता.

मामले पर यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बयान भी आया है. उन्होंने कहा कि जांच के लिए CMO के साथ एक टीम को मौके पर भेजा गया है. रिपोर्ट आने पर सख्त एक्शन लिया जाएगा. बता दें कि प्रयागराज में डेंगू के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. वहां डेंगू मरीजों की संख्या 500 के करीब पहुंच गई है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *