Nirbhik Nazar

दिवाली-धनतेरस पर यह समय होगा शुभ मुहूर्त, सूर्च ग्रहण को लेकर ज्योतिषाचार्यों की चिंता

देहरादून:दीपावली पर गृहस्थ लोगों के पूजा करने के लिए 2.36 घंटे का शुभमुहूर्त रहेगा। ग्रहण के कारण दीपावली का त्योहार सोमवार को मनाया जाएगा। छोटी और बड़ी दीपावली एक ही दिन होगी। आज अधिकांश लोग धनतेरस का त्योहार भी मनाएंगे। ज्योतिषाचार्य और भारतीय प्राच्य विद्या सोसायटी के प्रतीक मिश्र पुरी ने बताया कि 24 को अक्तूबर दिन में चतुर्दशी होगी, लेकिन शाम 5 बजकर 27 मिनट पर अमावस्या तिथि शुरू हो जाएगी और लक्ष्मी पूजन सांध्यकालीन उपस्थित अमावस्या में ही किया जाता है।

इसलिए इस बार छोटी दीपावली और बड़ी दीपावली (लक्ष्मी पूजन) का पर्व एक ही दिन 24 को मनाया जाएगा। 25 को चूंकि सूर्य-ग्रहण है, जो शाम 4:29 से 6:26 के बीच रहेगा और ग्रहण के सूतक 25 तारीख की सुबह 4.29 से ही लग जाएंगे, इसलिए 25 को पूरे दिन सूतक और शाम को ग्रहण के कारण 25 तारीख का दिन रिक्त रहेगा।

इस दिन पर्व नहीं मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि गृहस्थ लोगों के लिए पूजा का समय प्रदोष काल में रहता है जो शाम 5:43 बजे से 8:19 बजे तक रहेगा। तंत्र वाले लोगों के लिए महानिशिता काल में पूजा होती है। जिसका शुभमुहूर्त 10:55 बजे से 01:31 बजे तक रहेगा।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *