Nirbhik Nazar

धनतेरस और दिवाली पर उत्तराखंड सरकार पर जमकर हुई धनवर्षा, इतने करोड़ का हुआ फायदा

देहरादून: दीवाली और धनतेरस के त्योहार के दौरान बढ़ी जमीनों और मकानों की बिक्री से उत्तराखंड सरकार के खजाने में धनवर्षा हुई है। पिछले 10 माह में हल्द्वानी उपनिबंधक दफ्तर में रजिस्ट्री से सरकार को 8.53 करोड़ का राजस्व मिला है। जबकि त्योहारी सीजन में सर्वाधिक जमीनों की बिक्री से सरकार को 85.30 लाख का राजस्व मिला है। देखा जाए तो बीते सालों के मुकाबले सरकार के राजस्व में करीब 20 % की बढ़ोतरी हुई है। उपनिबंधक दफ्तर हल्द्वानी ने दिवाली पर सरकार के खजाने में अच्छा राजस्व जोड़ा है। उपनिबंधक दफ्तर प्रथम को पिछले 10 माह में 4.39 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है। जिसमें से सरकार को सिर्फ जमीनों की रजिस्ट्री से ही 3.18 करोड़ का राजस्व मिला है। इसी प्रकार उपनिबंधक द्वितीय कार्यालय को पिछले 10 माह में 4.24 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है।

जिसमें से जमीनों की रजिस्ट्री से 2.03 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है। दिवाली के सीजन में पिछले 20 दिनों में दोनों दफ्तरों से सरकार को 85.30 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। इस दौरान 2,375 जमीनों व भवनों की रजिस्ट्री की गई। बताते चले कि कोरोनाकाल में हर  कारोबार की तरह जमीनों की खरीद- फरोख्त  का  कारोबार  भी  सिमट गया था।

दिवाली के सीजन में जमीनों व मकानों की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। जिससे सरकार का राजस्व पिछले महीनों के मुकाबले बढ़ा है। रजिस्ट्री की संख्या बढ़ने के कारण ही सरकार का राजस्व भी बढ़ा है।

अतुल शर्मा, उपनिबंधक, हल्द्वानी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *