Nirbhik Nazar

अंधविश्वास में युवक ने खुद की दी बलि, मंदिर में देवी मूर्ति के सामने काट लिया अपना गला…

मिर्जापुर : अंधविश्वास इंसान को किस हद तक ले जा सकता है, इसका अंदाया मिर्जापुर की एक घटना से अंदाजा लगाया जा सकता है. यहां एक युवक अपने परिजन के साथ देवी मंदिर आया था. युवक ने मंदिर में अपना गला कर बलि दे दी. युवक द्वारा गला काटने का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया. इसमें दिख रहा है कि अंधविश्वास से लिप्त यह भक्त देवी मूर्ति के सामने बैठकर अपना गला काट रहा है. इलाज के दौरान के दौरान उसकी मौत हो गई.

परिजन ने कहा मृतक मानसिक तनाव में था

मृतक का नाम मनोज कुमार पुत्र मुन्ना लाल लालगंज थाना क्षेत्र के नंदनी गांव का निवासी है. वह बीए का छात्र भी था. युवक अपनी माता के साथ थाना हलिया क्षेत्रांतर्गत गड़बड़ा धाम स्थित शीतला माता मंदिर दर्शने के लिये आया था. इधर परिजन पूजा करने में व्यस्त थे, तभी मनोज ने देवी मां के सामने बैठ कर ब्लेड से अपना गला काट लिया. घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया. परिजन का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से मृतक मानसिक तनाव में था.

ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों द्वारा तत्काल एम्बुलेंस से घायल मनोज को पीएचसी हलिया भेजवाया गया. जहां से डॉक्टर्स द्वारा घायल मनोज को मण्डलीय अस्पताल मिर्जापुर रेफर कर दिया गया. वहां इलाज के दौरान घायल मनोज की मृत्यु हो गयी. सीसीटीवी के आधार पर पुलिस द्वारा नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जा रही है.

मां कर रही थी परिक्रमा

एसपी नक्सल मिर्जापुर महेश अत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि आज थाना हलिया पर नदीनी गांव के निवासी ने सूचना दी कि वो और उसका लड़का सुबह गड़बड़ा धाम में देवी दर्शन के लिए आए थे. वो परिक्रमा कर रही थी, इसी बीच उनके बेटे ने मंदिर के सामने स्वयं ही अपने पास रखे हुए ब्लेड से अपने गले पर चोट पहुंचाई. जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. स्थानीय पुलिस को एक वीडियो प्राप्त हुआ है जिसमें ये दिखाई दे रहा है कि मनोज कुमार स्वयं अपने गले को काट रहा है. पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *