Nirbhik Nazar

रमेश पोखरियाल निशंक के आवास पर पहुंचे CM धामी, दीपावली की शुभकामनाएं दी…

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी(Chief Minister Pushkar Singh Dhami) ने आज पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं लोकसभा सांसद रमेश पोखरियाल निशंक(Former Education Minister Ramesh Pokhriyal Nishank) के आवास पर उनसे भेंट की. इस दौरान सीएम धामी ने रमेश पोखरियाल निशंक को दीपावली के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी. मुख्यमंत्री ने कहा दीपावली का पर्व अशांति पर शांति, बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है. दीपावली का यह पर्व हम सबके जीवन को प्रकाशमय करे ऐसी उनकी कामना है.

वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं लोकसभा सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दीपावली की शुभकामनाएं दी. इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को भी दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज की बधाई देते हुए कहा कि दीपावली का पर्व अशांति पर शांति, बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है. दीपावली मां लक्ष्मी और देवी अन्नपूर्णा की आराधना तथा सामाजिक समरसता का पर्व भी है.

मुख्यंमत्री ने बताया राज्य सरकार केदारनाथ व बदरीनाथ धाम की तर्ज पर ही राज्य के अन्य पौराणिक मंदिरों व तीर्थ क्षेत्रों के विकास के लिये काम करेगी. राज्य में तीर्थाटन व धार्मिक पर्यटन के सुनियोजित विकास के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उनका व्यापक विचार विमर्श हुआ. प्रधानमंत्री मोदी से उन्हें इस संबंध में बहुत ही महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त हुआ. पीएम मोदी ने कहा देवभूमि उत्तराखंड दुनिया भर के करोड़ों लोगों के लिए आस्था और श्रद्धा का केंद्र है. उत्तराखंड में केदारनाथ धाम व बदरीनाथ धाम की तरह ही प्रदेश के अन्य पौराणिक मंदिरों व तीर्थ क्षेत्रों का सुनियोजित विकास करने के लिए राज्य सरकार मास्टर प्लान बनाए, केंद्र सरकार हर सम्भव सहायता के लिए तत्पर है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *