Nirbhik Nazar

पाकिस्तान के क्रिकेटर ने दी दिवाली की शुभकामनाएं, अयोध्या आने की भी जताई इच्छा

न्यूज़ डेस्क: पाकिस्तान के एक पूर्व क्रिकेटर ने सभी हिंदूओं को दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं। इतना ही नहीं, इस क्रिकेटर ने अयोध्या जाने की इच्छा भी जताई है। ये क्रिकेटर कोई और नहीं, दानिश कनेरिया हैं। पूर्व पाकिस्तानी स्पिनर दानिश कनेरिया ने सोमवार को दुनिया भर के हिंदुओं को दिवाली की शुभकामनाएं भेजीं और दावा किया कि वह बहुत जल्द भारत में अयोध्या मंदिर जाएंगे। दानिश कनेरिया ने ट्वीट करते हुए लिखा, “जय श्री राम। समस्त विश्व को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। मेरा उद्देश्य राम मंदिर राम भगवान के दर्शन करना है, मैं आऊंगा।” कनेरिया के ट्वीट का जवाब देते हुए एक यूजर ने कहा, “आपको दिवाली की शुभकामनाएं दानिश कृपाशंकर भाई। मां लक्ष्मी आपको हर तरह की सुख-समृद्धि प्रदान करें। जय सिया राम।”

दानिश कनेरिया, जिनका पूरा नाम दानिश परभा शंकर कनेरिया है, अनिल दलपत के बाद दूसरे हिंदू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करने वाले सातवें गैर-मुस्लिम थे। कनेरिया ने पाकिस्तान के लिए 61 टेस्ट मैच खेले और 34.79 की औसत से 261 विकेट लिए। उन्होंने 18 एकदिवसीय मैच भी खेले, जहां वे 15 विकेट ही ले पाए।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *