Nirbhik Nazar

यूपी मे BJP प्रदेश अध्‍यक्ष की नसीहत – निकाय चुनाव के टिकट दावेदार, पोस्‍टर पर खुद को न लिखें संभावित प्रत्‍याशी

लखनऊ: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि लोकसभा व विधानसभा चुनाव की तरह पार्टी निकाय चुनाव में भी कार्यकर्ताओं की बदौलत ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। इसके लिए कार्यकर्ताओं को संगठित होकर रहना होगा। उन्होंने टिकट की दावेदारी करने वालों को सख्त नसीहत देते हुए कहा कि अपनी-अपनी तैयारियां सभी कार्यकर्ता मतदाताओं के बीच में जाकर कर सकते हैं, लेकिन होर्डिंग व बैनर पर खुद को संभावित व भावी प्रत्याशी कोई नहीं लिखेगा। प्रदेश अध्यक्ष शनिवार शाम को पार्टी कार्यालय पर निकाय चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने पहुंचे थे।

निकाय चुनाव में भी मिलेगी शानदार जीत

राजनीतिक दलों ने निकाय चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। ऐसे में शनिवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी महानगर के रेती मुहल्ला स्थित पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताआओं के साथ बैठक करने पहुंचे। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने गदा देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व के चुनावों में कई पार्टियों ने गठबंधन कर चुनाव लड़ा था। लेकिन उसके बाद भी भाजपा को टक्कर नहीं दे पाये थे। निकाय चुनाव को भी उसी अंदाज में लड़ा जाएगा। इसके के लिए लगातार बैठकें कर तैयारियों परखी जा रही है।

पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करने के दिए निर्देश

उन्होंने कहा हर निकाय में बड़ी संख्या में टिकट के लिए दावेदारी की जा रही हैं, लेकिन कोई भी कार्यकर्ता खुद को भावी या संभावित प्रत्याशी न लिखे, क्योंकि ऐसा लिखने से कार्यकर्ता खुद को पूरी तरह से उम्मीदवार मान बैठते हैं और टिकट न मिलने पर खुद को निराश महसूस करते है। उन्होंने छूटे हुए वोट बनवाने व पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार कर और अधिक मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरा। इस मौके पर सांसद अरुण सागर, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा आदि मौजूद रहे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *