Nirbhik Nazar

विस सत्र को लेकर कल होगी सर्वदलीय बैठक, मुख्‍यमंत्री सहित मौजूद रहेंगे कई बड़े नेता

देहरादून उत्‍तराखंड विधानसभा के आगामी सत्र को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने सोमवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा है कि सर्वदलीय बैठक में आगामी सत्र को लेकर चर्चा की जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण का कहना है कि आगामी विधानसभा सत्र देहरादून अथवा गैरसैंण कहीं भी हो उसके लिए विधानसभा सचिवालय की तैयारी पूरी हैं। उन्होंने कहा कि गैरसैंण में भी यदि सत्र होता है तो उसके लिए भी भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में सत्र से संबंधित सभी व्यवस्थाएं एवं आवश्यक तैयारी पूर्ण हैं।

9 नवंबर के बाद ही सत्र आहूत किए जाने की उम्मीद

उन्होंने राज्य स्थापना दिवस आगामी 9 नवंबर के बाद ही सत्र आहूत किए जाने की उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा कि सोमवार को होने वाली सर्वदलीय बैठक के दौरान सत्र को लेकर ही चर्चा वार्ता होनी है।

अपराहन तीन बजे विधानसभा भवन देहरादून में होगी बैठक

सर्वदलीय बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, मो शहजाद सहित निर्दलीय विधायक उमेश शर्मा एवं संजय डोभाल को भी आमंत्रित किया गया है। बैठक सोमवार को अपराहन तीन बजे विधानसभा भवन देहरादून में होनी है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *