Nirbhik Nazar

कुलदीप कुमार को प्रवास कार्यक्रमों की ज़िम्मेदारी, राज्य स्थापना दिवस पर मंडल स्तर पर प्रवास मे शिरकत करेंगे मंत्री-सांसद…

देहरादून:  15 अक्तूबर , राज्य स्थापना दिवस पर भाजपा मंडल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करेगी। प्रवास कार्यक्रम मे मंत्री विधायक और सांसद शिरकत करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित  सरकार के मंत्रियों , सांसदों के संगठनात्मक प्रवास कार्यक्रमों के समन्वय के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार को ज़िम्मेदारी सौंपी गयी है ।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए संगठनात्मक कार्यों को और गति देने के लिए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार को पार्टी के आगामी कार्यक्रमों में सरकार के मंत्रियों , सांसदों के प्रदेश भर में प्रवास एवं प्रदेश अध्यक्ष के संगठनात्मक प्रवास के समन्वय की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है ।

चौहान  ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर संगठन स्तर पर सभी मंत्री गणों , सांसदों एवं सभी प्रदेश पदाधिकारियों के प्रदेश भर में मंडल स्तर तक प्रवास कार्यक्रम तय किए गए हैं । इसके लिए प्रदेश एवं ज़िला स्तर पर भी प्रभारी शीघ्र नियुक्त होंगे ।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *