Nirbhik Nazar

उत्तराखंड : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ साइबर साजिश की पुलिस में शिकायत, तफ्तीश में होगा खुलासा कौन चला रहा है महेंद्र भट्ट के नाम से फर्जी ट्वीटर अकाउंट ?

देहरादून: अक्तूबर , भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के फर्जी ट्वीटर अकाउंट बनाने और गैर जिम्मेदाराना ट्वीट किये जाने के खिलाफ सोशल मीडिया प्रभारी शेखर वर्मा ने पुलिस को तहरीर दी है। वर्मा ने एसएसपी को दिये पत्र मे कहा कि अज्ञात व्यक्ति ने अज्ञात फर्जी आईडी के जरिये गैर जिम्मेदाराना टिप्पणी कर उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आईडी को बंद कर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की मांग की है। अब ये बात तो पुलिस जांच के बाद ही पता चल पाएगी की आखिर कौन वो शख्स है जो बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नाम से ट्विटर अकाउंट चला रहा था। और क्या ये भट्ट को बदनाम करने की कोई साजिश थी ?

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *