Nirbhik Nazar

स्थापना दिवस के कार्यकर्मो के लिए भाजपा ने बनाए प्रभारी, 19 जिला प्रभारियों की सूची जारी

देहरादून: भाजपा ने राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रमों को संगठनात्मक स्तर पर अधिकाधिक जनसभागिता से आयोजित करने के लिए प्रदेश व जिला प्रभारियों को ज़िम्मेदारी दी है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश के आधार पर प्रदेश प्रभारी के रूप में प्रदेश महामंत्री खिलेन्द्र चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमति नीरू देवी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान समेत 19 जिला प्रभारियों की सूची जारी की गयी है।

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान द्धारा दी गयी जानकारी के अनुसार संगठन स्तर पर राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रमों के आयोजन हेतु उत्तरकाशी के लिए अतर सिंह चौहान, चमोली के लिए चंडी प्रसाद भट्ट, रुद्रप्रयाग राजेंद्र रावत, टिहरी जोगेन्द्र पुंडीर, देहारादून ग्रामीण सौरभ थपलियाल, देहारादून महानगर मयंक गुप्ता, ऋषिकेश श्रीमती रीता चमोली, हरिद्धार अनिल गोयल, रुड़की ओमप्रकाश जमदग्नि, पौड़ी राजेंद्र अंथवाल, कोटद्धार संदीप गुप्ता, पिथौरागढ़ सतीश पांडे, बागेश्वर प्रकाश रावत, अल्मोड़ा सचिन शाह, रानीखेत राजेश कुमार, चंपावत प्रेम सिंह राणा, नैनीताल रवीद्र बजाज, काशीपुर गोपाल रावत, ऊधम सिंह  नगर तरुण बंसल को ज़िम्मेदारी दी गयी है |

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *