Nirbhik Nazar

CM धामी ने कांस्टेबल स्वर्गीय प्रदीप कुमार की पत्नी को सौंपा 50 लाख का चेक, हादसे में हुई थी मौत

देहरादून: सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dham) ने आज कांस्टेबल स्वर्गीय प्रदीप कुमार की पत्नी दीपमाला को 50 लाख रुपए का चेक सौंपा. उधमसिंह नगर निवासी सिपाही प्रदीप कुमार विकासनगर क्षेत्राधिकारी कार्यालय में तैनात थे और 15 मई को एक दुर्घटना में उनकी मौत हो गई थी.

गौर हो कि उधमसिंहनगर के निवासी कांस्टेबल प्रदीप कुमार (Constable Late Pradeep Kumar) विकासनगर क्षेत्राधिकारी कार्यालय में तैनात थे और 15 मई 2022 को उनकी हादसे में मौत हो गई थी. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीजीपी अशोक कुमार को निर्देश दिए कि कुछ ऐसी मजबूत व्यवस्था की जाए, जिससे ऐसी घटना होने पर जवानों के परिवारजनों को आर्थिक मदद मिल सके.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *