Nirbhik Nazar

आशिक की खातिर मर गई ममता ! बेटे ने नंगी आँखों से देख ली थी माँ की करतूत, माँ ने घोंट दिया गला…  

श्रीगंगानगर: राजस्थान के श्रीगंगा नगर जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक नर्दयी मां ने अपने बेटे का खून कर दिया. दरअसल, पदमपुर थाना इलाके की संजना कॉलोनी में घर की छत पर बच्चे का शव बरामद किया गया था. जांच में पाया गया था कि बच्चे की हत्या कर उसके शव को कट्टे में डालकर छत पर फेंका गया है. वारदात वीभत्स थी, इसलिए पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल जांच में जुट गई. पांच दिन के अंदर पुलिस ने इस वारदात का खुलासा कर दिया है और जो तथ्य सामने आए हैं, वह चौंकाने वाले हैं.

पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि बच्चे की मां के एक शख्स के साथ अवैध संबंध थे. बेटे ने उसे अपने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था. आरोप है कि बच्चा यह बात किसी को न बता दे, इसके डर से महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही बेटे का कत्ल कर दिया. बीते मंगलावर को पुलिस ने हत्या के आरोप में बच्चे की मां सुमन (उम्र 30 साल) और उसके प्रेमी सर्वेश कुमार (उम्र 43 साल) को सजना कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया.

तथ्यों के माध्यम से आरोपी मां तक पहुंची पुलिस

एसपी आनंद शर्मा ने जानकारी दी कि 30 अक्टूबर को सूचना मिलने पर थाना पदमपुर पुलिस संजना कॉलोनी पहुंची. एक बच्चे की हत्या कर, शव को कट्टे में डालकर, घर की छत पर फेंक दिया गया था. मोहल्ले वासियों और परिजनों ने लाश को अस्पताल पहुंचा दिया. मामले में बच्चे के पिता साजन कुमार ने कुछ लोगों पर शक जाहिर करते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया था.

घटना के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थानाधिकारी केसरीसिंहपुर, गोपाल सिंह थानाधिकारी पदमपुर रामकेश और थानाधिकारी घमउरवाली सुरेंद्र राणा के नेतृत्व में टीमें गठित की गईं. इसके बाद लगातार तथ्य जुटाते हुए और तकनीकी माध्यम से जांच करते हुए हत्या का खुलासा किया गया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया.

मां ने प्रेमी के साथ मिलकर घोंटा बच्चे का गला

एसपी शर्मा ने बताया कि आरोपी मां सुमन का प्रेम विवाह कई साल पहले साजन से हुआ था. उनके तीन बेटे हैं. पिछले 4 महीनों से सजना कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहे हैं. यहीं पर पड़ोस में रहने वाले सर्वेश कुमार से सुमन के अवैध संबंध बन गए. पति की अनुपस्थिति में सर्वेश सुमन के घर आता जाता रहता था. घटना के दिन जब आरोपी सर्वेश, सुमन के घर आया तो बच्चे ने उन्हें आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया. घबराकर दोनों ने मिलकर बच्चे की गला घोंट कर हत्या कर दी.

इसके बाद शव को प्लास्टिक के कट्टे में डालकर घर की छत पर फेंक दिया. उसके बाद सुमन ने सर्वेश के साथ मिलकर अपने बच्चे की गुम होने की झूठी कहानी बनाई और पूरे कॉलोनी वासियों के साथ मिलकर बच्चे को ढूंढने लगी. बच्चे का शव जब घर की छत पर मिला तो शक के आधार पर कुछ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया और फिर जांच में यह खुलासा हुआ.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *