Nirbhik Nazar

तमाशबीन बनी खड़ी रही भीड़, पत्नी ने सरेआम कर दी पति की धुनाई, 6 सेकंड में 6 बार चप्पल बरसाईं, जानिए कारण, देखें VIDEO

हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में एक दंपत्ति के बीच सरे बाजार मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि इस दंपत्ति के बीच पहले से विवाद चल रहा था. इसी विवाद की सुनवाई के लिए दोनों कोर्ट आए थे. कोर्ट से निकलने के बाद किसी बात को लेकर बीच सड़क पर इनके बीच झड़प हो गई. इसके बाद महिला ने अपनी सहेली के साथ मिलकर पति पर जम कर चप्पले बरसायीं है. हालांकि वायरल वीडियो पर संज्ञान लेकर हमीरपुर पुलिस ने केस दर्ज किया है. पुलिस दोनों की तलाश कर रही है.

मामला हमीरपुर में जिला मुख्यालय के पर सदर बस स्टैंड का है. बताया जा रहा है कि कोर्ट में मामले की सुनवाई के बाद पति गांव जाने के लिए बस पकड़ने स्टैंड पर आया था. इतने में उसकी पत्नी भी अपनी सहेली के साथ आ गई. इस दौरान दोनों के बीच कुछ कहासुनी हुई और देखते ही देखते पहले सहेली ने चप्पल निकालकर महिला के पति को दो तीन चप्पल जमा दिए. इतने में खुद महिला ने भी अपने चप्पल निकले और दे दनादन महज छह सेकंड में छह चप्पल बरसा दिए. इसके बाद पति को गाली देते हुए दोनों महिलाएं वहां से चली गईं.

तमाशायी बनी रही भीड़

वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि जब ये दोनों महिलाएं मारपीट कर रही थी, मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. इनमें काफी महिलाएं भी थी. लेकिन इनमें से किसी ने भी बीच बचाव करने का प्रयास नहीं किया. बल्कि इसी भीड़ में कई लोग मोबाइल पर इस घटना का वीडियो बनाने लगे. इन्हीं में से किसी ने एक वीडियो हमीरपुर पुलिस को टैग कर के सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया.

कोर्ट में विचाराधीन है विवाद

जानकारी के मुताबिक इस दंपत्ति के बीच दहेज और प्रताड़ना का मामला कोर्ट में लंबित है. पिछले दिनों इसी मामले में सुनवाई के लिए दोनों कोर्ट पहुंचे थे, लेकिन इनके मामले में आगे की तारीख लग गई. बताया जा रहा है कि कोर्ट से दोनों अपने अपने घर जाने के लिए निकले थे, लेकिन बस स्टैंड पर ही इनकी एक बार फिर मुलाकात हो गई. इस दौरान पति ने शायद कोई कमेंट कर दिया. जिससे महिला का गुस्सा भड़क गया और उसने सरे बाजार पति की पिटाई कर पूरी भड़ास निकाल ली.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *