Nirbhik Nazar

पूर्व DGP बीएस सिद्धू की गिरफ्तारी पर HC ने लगाई रोक, जानिए कोर्ट ने क्या कहा

नैनीतालः उत्तराखंड हाईकोर्ट ने सरकारी जमीन पर कब्जा करने व पेड़ काटने के आरोपी पूर्व पुलिस महानिदेशक बीएस सिद्धू की गिरफ्तारी पर रोक (Ban on arrest of former DGP BS Sidhu) लगा दी है. बीएस सिद्धु के खिलाफ देहरादून के राजपुर थाने में सरकारी जमीन में कब्जा करने व पेड़ काटने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है.

इस मामले में बीएस सिद्धु ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा है कि इसी आरोप में उनके खिलाफ 2013 में भी मुकदमा हुआ था, जो विचाराधीन है और उसी मामले में फिर मुकदमा दर्ज किया गया है. नियमानुसार एक आरोप के लिए दो मुकदमें दर्ज नहीं किए जा सकते है. उन्होंने 23 अक्टूबर को उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर को निरस्त करने की मांग की है. उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 166,167, 419, 420, 467, 468, 471, 120 B आदि के तहत मुकदमा दर्ज है.

हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय मिश्रा की एकलपीठ ने मामले की सुनवाई के बाद बीएस सिद्धु की गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए उनसे जांच में सहयोग करने को कहा है. साथ ही सरकार से एक आरोप में दो बार मुकदमा दर्ज करने पर स्थिति स्पष्ट करने को कहा है. मामले की अगली सुनवाई के लिए 16 नवंबर की तिथि नियत की है. बीएस सिद्धू की ओर से हाईकोर्ट में मामले के पैरवी वरिष्ठ अधिवक्ता अवतार सिंह रावत व प्रश्नना कर्नाटक ने की.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *