Nirbhik Nazar

भारत में इस शख्स को ढूंढ रही ऑस्ट्रेलियाई पुलिस, बताने वाले को इनाम में देगी 10 लाख डॉलर यानि 5 करोड़ रुपए

नई दिल्ली : ऑस्ट्रेलियाई पुलिस (Australian police) ने एक भारतीय शख्स पर 10 लाख डॉलर का इनाम रखा है। यानि जो किसी इस शख्स का पता ऑस्ट्रेलियाई पुलिस को देगा आरोपी को ढूंढने या आरोपी के बारे में बताने वाले शख्स को 1 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (5 करोड़ रुपए से ज्यादा) का ईनाम देने की घोषणा कर दी है. पुलिस का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि ईनाम की घोषणा के बाद आरोपी को ढूंढने में आसानी होगी.10 लाख डॉलर यानि कि पांच करोड़ रुपये मिलेंगे। शख्स पर ऑस्ट्रेलिया (Australia) में ही हत्या (Murder) कर भागने का आरोप है।

क्या है मामला

दरअसल अक्टूबर 2018 में एक समुद्र के किनारे एक ऑस्ट्रेलियाई लड़की की हत्या हो जाती है। पुलिस लाश को रिकवर करती है और कानून प्रक्रिया को पूरी करती है, तभी इस हत्या का शक भारतीय मूल के एक शख्स राजविंदर सिंह पर जाता है। राजविंदर ऑस्ट्रेलिया में नर्स का काम करता था। पुलिस जब उसकी तलाश करती है तो वो नहीं मिलता है। पता चलता है कि हत्या के दो दिन बाद ही वो ऑस्ट्रेलिया छोड़कर भाग गया है।

बीबी बच्चों को छोड़कर भागा

राजविंदर सिंह की बीबी और बच्चे आज भी ऑस्ट्रेलिया में हैं। जबकि राजविंदर की आखिरी लोकेशन इंडिया में मिली है। पुलिस का दावा है कि उन्हें राजविंदर के भारत पहुंचने के सबूत मिले हैं। राजविंदर मूल रूप से पंजाब का रहने वाला है।

खास टीम गठित

इस आरोपी को पकड़ने के लिए ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने एक खास टीम बनाई है। जिसमें हिंदी और पंजाबी बोलने वाले पुलिस अधिकारियों को शामिल किया गया है।पुलिस उपायुक्त ट्रेसी लिंडफोर्ड ने कहा कि जासूसों का मानना है कि सिंह भारत में ही है। क्वींसलैंड के तीन जासूस पहले से ही भारत में जांच के लिए भारतीय अधिकारियों के साथ काम कर रहे हैं।

सबसे ज्यादा इनाम

यह इनाम क्वींसलैंड के इतिहास में सबसे बड़ा है। पुलिस मंत्री मार्क रयान ने इनाम को मंजूरी दे दी है। पुलिस को विश्वास है कि राजविंदर के बारे में लोग जानते हैं कि वो कहां छिपा है, लेकिन बता नहीं रहे हैं। पैसों की लालच में शायद उन्हें कोई साफ-साफ जानकारी दे दे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *