Nirbhik Nazar

कोई भी जानता नहीं की मौत कैसे आएगी ? बंदरों ने बुजुर्ग की छज्जा गिराकर ले ली जान ! पढ़ें पूरी खबर…

आगरा : उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में बंदरों का आतंक लगातार जारी है। इस बार पिनाहट कस्बे में बंदरों की वजह से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। दरअसल, गुरुवार शाम बंदरों की उछलकूद से दुकान का छज्जा गिर गया। छज्जे के मलबे में दबने से एक महिला और बुजुर्ग घायल हो गए। इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। सामान खरीदने आई महिला का आगरा के अस्पताल में इलाज चल रहा है। जिस समय यह हादसा हुआ बाजार में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कस्बा में बंदरों की वजह से हुई मौत से लोगों में खासा गुस्सा है।

जानकारी के अनुसार, पिनाहट कस्बे के मोहल्ला रघुनाथपुरा में बंगाली लाल की दुकान के ऊपर बना छज्जा गुरुवार की शाम को बंदरों के कूदने से भरभरा कर गिर गया। मलबे में 70 साल के रामचरण सिंह और दुकान से सामान लेने आई 50 वर्षीय गुड्डी देवी दब गई।

छह माह पहले किरायदारों से खाली कराए थे मकान और दुकान

मलबा गिरते ही चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने आनन-फानन दोनों को मलबे से बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिनाहट में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बुजुर्ग रामचरण और महिला गुड्डी देवी की गंभीर हालत में डॉक्टरों ने आगरा रेफर कर दिया है। आगरा में बुजुर्ग रामचरण ने दम तोड़ दिया। जबकि महिला गुड्डी देवी का इलाज चल रहा है। जानकारी मिली है कि रघुनाथपुरा के टिंकू सिंह का बाजार के बीच मुख्य मार्ग पर मकान है। जर्जर हालत के कारण मकान और दुकानों को करीब छह माह पहले किरायदारों से खाली करा दिया था।

बंदरों के कूदने से छज्जा भरभराकर गिरा

गुरुवार की शाम को मकान के बाहरी हिस्से के छज्जे के नीचे चबूतरे पर मकान मालिक टिंक के 70 वर्षीय बाबा रामचरण और बाजार में सामान खरीदने आई गुड्डी देवी (50) पत्नी अंतराम निवासी झोरिया बैठे हुए थे। इसी दौरान छज्जे पर बंदर कूदने लगे। बंदरों के कूदने से छज्जा भरभराकर गिर गया। छज्जे के मलबे में रामचरण और गुड्डी देवी दब गए। आसपास के लोगों ने आनन-फानन मलबा हटाया और दोनों को अस्पताल ले गए। बुजुर्ग रामचरण और महिला गुड्डी की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने दोनों को आगरा रेफर कर दिया है। आगरा में बुजुर्ग रामचरण ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, घायल गुड्डी का उपचार चल रहा है। बाजार में छज्जा गिरने की सूचना मिलते ही मौके पर क्षेत्राधिकारी पिनाहट अमरदीप और थाना प्रभारी कुलदीप कुमार पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना के बारे में जानकारी ली।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro

Our Visitor

0 7 0 1 1 6
Users Today : 15
Users Last 30 days : 642
Total Users : 70116

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *