Nirbhik Nazar

उत्तराखंड में 30 हजार पदों पर होगी भर्ती, सीएम ने केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की डेडलाइन की तय …

देहरादून: सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की संस्कृति को संरक्षित करने एवं संवारने का काम कर रहा है. उन्होंने कहा कि आपदा के बाद केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण हुआ है. संपूर्ण परिसर में विभिन्न विकास कार्यों का निर्माण कार्य चल रहा है. गौरीकुंड से केदारनाथ तक के रोपवे का शिलान्यास भी हो चुका है. साथ ही बदरीनाथ धाम के भव्य निर्माण हेतु मास्टर प्लान बन कर तैयार हो गया है. पीएम मोदी के नेतृत्व में संवर रही संस्कृति: सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने केदारनाथ धाम की पावन भूमि से 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का बताया था, जिसके परिणाम अब दिखने लगे हैं. इस बार चारधाम यात्रा में अभी तक 46 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने यात्रा की है. मां गंगा एवं बाबा केदार के आशीर्वाद से यात्रा सुगम एवं सुरक्षित रही. साथ ही कांवड़ यात्रा के दौरान करीब 4 करोड़ कांवड़िए शिव भक्त उत्तराखंड आए. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है. उन्होंने कहा कि हम केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तराखंड के पौराणिक मंदिरों को पुनः संवारने का कार्य कर रहे हैं.

नौकरियों का खुलेगा पिटारा

सीएम धामी ने कहा कि हमने केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों के लिए दिसंबर 2023 की डेडलाइन तय की है. 2013 की आपदा के बाद बाबा केदार का परिसर क्षतिग्रस्त हो गया था. इसका पुनर्निर्माण कार्य चल रहा है. हमने धाम के पुनर्निर्माण और निर्माण कार्यों के लिए दिसंबर 2023 की समय सीमा तय की है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों से रिक्त पड़े पदों की सूची मांगी गई है, ताकि जल्द से जल्द भर्ती कराई जा सके. उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े करीब 30 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी. उन्होंने कहा कि प्रतिभावान युवाओं को आगे आने का मौका मिले एवं योग्यता के आधार पर नौकरी मिले ऐसे में हम निष्पक्ष परीक्षाओं हेतु जल्द ही उत्तराखंड में सख्त अध्यादेश लाएंगे.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *