Nirbhik Nazar

फिल्म रिवाज में दिखेंगी दून की ऐलेक्सा नेगी

देहरादून: बालीवुड फिल्म रिवाज में देहरादून की पांच वर्षीय एलेक्सा नेगी नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग बीते दिनों देहरादून में हुई थी। आगामी शूटिंग के लिए एलेक्सा दून से मुंबई के लिए रवाना हो गई है। कशिश प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले फिल्म में आफताब शिवदासनी, मिथुन चक्रवर्ती, जया, अनीता राज समेत कई बड़े कलाकार शामिल हैं। मियांवाला निवासी एलेक्सा की मां रूबी नेगी गृहणी जबकि पिता ललित नेगी नोएडा में इंजीनियर हैं।

बातचीत में रूबी नेगी ने बताया कि यूकेजी में अध्ययनरत एलेक्सा का चयन इस फिल्म के लिए अक्टूबर में किया गया था। इसके बाद नवंबर में फिल्म की शूटिंग मसूरी, पलटन बाजार और धौलास में हुई। फिल्म में एलेक्सा ने आफबात की बेटी आइसा का रोल अदा किया है। उन्होंने बताया कि इस फिल्म में बेटी को काम मिलने से पूरा परिवार उत्साहित हैं। शुक्रवार को एलेक्सा परिवार सहित मुंबई के लिए रवाना हुई। शनिवार आज से 20 नवंबर तक फिल्म की विभिन्न क्षेत्रों में शूटिंग होगी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *