Nirbhik Nazar

आंसुओं ने पिघला दिया लोक अदालत के जज का दिल, व्यथा सुन दिये बुजुर्ग को 10 हज़ार, बुजुर्ग था बैंक का कर्जदार…देखें VIDEO

जहानाबाद : जहानाबाद व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित लोक अदालत में शनिवार को जिला जज राकेश कुमार सिंह की दरियादिली देखने को मिली। कोर्ट में आए आदमपुर के बुजुर्ग राजेंद्र तिवारी ने 18 साल पहले बैंक से कर्ज लिया था, लेकिन कर्ज लौटा नहीं पा रहे थे। बैंक द्वारा बार-बार उन्हें को नोटिस भेजा जा रहा था। इस बार नोटिस भेजकर लोक अदालत में शामिल होने का निर्देश दिया गया था।

बेटी की शादी कर कर्ज में डूबने की कही बात

बुजुर्ग लोक अदालत में ऋण समझौता के लिए पहुंचे तो बैंक ने ऋण के 18 हजार 600 रुपये लौटाने को कहा। बुजुर्ग ने कहा कि मैं बेटी की शादी में काफी कर्ज में डूब गया हूं। किसी तरह पांच हजार रुपये का इंतजाम करके लाया हूं। यह लेकर मुझे कर्ज मुक्त कर दीजिए। यह कह कर बुजुर्ग फफक-फफककर रोने लगे।

बुजुर्ग की व्यथा सुन जज को आई दया

बुजुर्ग की व्यथा सुन जज राकेश कुमार को दया आ गई। उन्होंने बैंक अधिकारियों से कहा कि बुजुर्ग का कर्ज मैं स्वयं दूंगा। उन्होंने दस हजार रुपये देकर राजेंद्र तिवारी का कर्ज चुकता कर दिया। बाकी के तीन हजार छह सौ पंडित जी के गांव के ही एक ग्रामीण ने दिए। जिला जज राकेश कुमार सिंह की इस दरियादिली की हर तरफ प्रशंसा शुरू हो गई है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *