Nirbhik Nazar

बीजपी प्रदेश अध्यक्ष का दावा, कई कांग्रेसी दिग्गज संपर्क मे, जल्द करेंगे BJP ज्वाइन, टेंशन मे कांग्रेस !

देहरादून: उत्तराखंड की राजनीति में जल्द ही बड़ा उलट-फेर देखने को मिल सकता है। बीजेपी का दावा है कि कांग्रेस के कुछ नेता भाजपा का दामन थामने के लिए बेकरार हैं। भाजपा ने इतना तक दावा किया है कि इस उठा-पटक से कांग्रेस को बड़ा झटका लगेगा। एक तरफ कांग्रेस पूरे देश में भारत जोड़ो यात्रा कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ इस तरह की खबर आना पार्टी के लिए शुभ संकेत नहीं है।  भट्ट के इस बयान से कांग्रेस टेंशन मे आ गई है क्योंकि पहले ही कांग्रेस से कई वरिष्ठ नेता कांग्रेस पर अनदेखी और गुटबाजी का आरोप लगाकर दूसरी पार्टियों का रुख कर चुके हैं।

कांग्रेस के कई सीनियर पदाधिकारी संपर्क में 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दावा किया है कि कांग्रेस पार्टी के सीनियर पदाधिकारी भारी तादाद में जल्द भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। उनका कहना है कि कांग्रेस पार्टी के सीनियर पदाधिकारियों के साथ वार्ता चल रही है। वह जल्द भाजपा की सदस्यता लेंगे। उनका कहना है कि देश में जिस तरह से विकास के तेजी से कार्य हो रहे हैं इससे बीजेपी का कुनबा मजबुत हुआ है। ऐसे में दूसरे दलों के पदाधिकारी भाजपा की सदस्यता ले रहे हैं। उसी कड़ी में जल्द ही कांग्रेस पार्टी के भारी तादाद में सीनियर पदाधिकारी कार्यकर्ता भाजपा में शामिल होंगे। फिलहाल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस पार्टी के किसी भी सीनियर पदाधिकारी या कार्यकर्ता के नाम का खुलासा नहीं किया है लेकिन उनका कहना है कि कांग्रेस पार्टी के भारी तादात में कार्यकर्ता जल्द भाजपा में शामिल होंगे।

कल से तय होंगे मंत्रियों के प्रवास कार्यक्रम

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अभी तक सभी मंत्री हिमाचल के विधानसभा चुनाव में व्यस्त थे। अब वहां चुनाव संपन्न हो चुके हैं। हिमाचल में भी उत्तराखंड की भांति भाजपा प्रचंड बहुमत से फिर सत्तासीन होगी। उन्होंने यह भी बताया कि विधानसभा चुनाव से निबटने के बाद अब सोमवार से सभी जिलों के प्रभारी मंत्रियों के प्रवास कार्यक्रम तय किए जाएंगे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *