Nirbhik Nazar

माइक खराब होने पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का ऐसा चढ़ा पारा, की सुख गया आयोजकों का गला, देखें VIDEO  

बक्सर: बिहार के बक्सर जिले में आयोजित एक कार्यम्र के दौरान केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे गुस्से में आग बबूला हो गए, क्योंकि उनका माइक खराब था। गुस्से में उन्होंने मंच में खड़े एक शख्स, जो वालंटियर था उसको धक्का दिया। इस पूरे घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बक्सर में श्री राम कर्मभूमि न्यास के कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे शामिल होने गए थे। जब उन्होंने मंच से लोगों को संबोधित करना शुरू किया तो माइक से आवाज नहीं आ रही थी और वह खराब हो गया। हालांकि फौरन दूसरे माइक का इतंजाम किया गया लेकिन तब तक अश्विनी चौबे भड़क गए थे। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे माइक पर गुस्सा निकालते हुए उसे झटके से मोड़ दिया। इतना ही नहीं उन्होंने दूसरा माइक देने वाले वालंटियर को जोर से धक्का भी दिया और उसे जमकर सुनाया। उसके बाद उन्होंने माइक को फेंक भी दिया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बक्सर में श्री राम कर्मभूमि न्यास में रविवार शाम 3 बजे से शाम 6 बजे तक रामभद्राचार्य जी द्वारा राम कथा सुनाई जा रही थी। इस कथा से पहले ही अश्विनी चौबे का दो तीन मिनट का मौजूद लोगों के लिए संबोधन होने वाला था। जब मंत्री मंच पर चढ़कर अपनी बात बोलने लगे तो उन्हें आभास हुआ कि माइक खराब है और उससे आवाज नहीं आ रही है। जिससे वो काफी गुस्सा हो गए। गुस्से में उन्होंने माइक को मोड़ा, वालंटियर को जोर से धक्का दिया, माइक देने आए शख्स को फटकारा… इन सब घटनाओं का वहां किसी ने वीडियो बना दिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।

अब सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का ये गुस्से वाला वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, इसको कई लोगों ने शेयर किया। कई लोगों ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के इस बर्ताव के लिए उनकी आलोचना भी की है। बता दें कि बक्सर-अहिल्या के उद्धार स्थल अहिरौली में हो रहा सनातन संस्कृति समागम मंगलवार 15 नवंबर तक चलने वाला है। इस कार्यक्रम में 9 राज्य के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। 15 नवंबर को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro

Our Visitor

0 7 0 1 9 5
Users Today : 12
Users Last 30 days : 648
Total Users : 70195

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *