Nirbhik Nazar

पुष्कर सिंह धामी के मंत्री अब जिलों में जाकर सुनेंगे लोगों की समस्याएं, प्रवास करने को बना यह शेड्यूल

देहरादून: जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनने मंत्री भी अब जिलों में जाएंगे। भाजपा ने इनके प्रवास कार्यक्रम तय कर दिए हैं। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट दो-तीन दिन के भीतर इसका ऐलान कर सकते हैं। मंत्रियों के पार्टी मुख्यालय में भी लोगों की समस्या सुनने के दिन तय किए जा रहे हैं।  बीते दिनों उत्तराखंड के दौरे पर आए राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने सरकार और संगठन के साथ बैठक कर मंत्रियों को जिलों में भेजने के निर्देश दिए थे। तब भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार को मंत्रियों के प्रवास कार्यक्रमों के प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। सीएम पुष्कर धामी आमतौर पर शनिवार और रविवार को जिलों के प्रवास कार्यक्रम बना रहे हैं। वे सात जिलों में प्रवास कर चुके हैं। एक साल के भीतर नगर निकाय चुनाव और फिर इसके बाद लोकसभा चुनाव हैं।

विधानसभा स्तर पर भी मंत्रियों के कार्यक्रम होंगे

कुलदीप ने बताया कि पहले चरण में मंत्री जिलों में प्रवास करेंगे। इसके बाद विस स्तर पर भी उनके कार्यक्रम तय होंगे। प्रवास के दौरान मंत्री जनता की समस्याओं से रूबरू होंगे और जिला स्तरीय अफसरों संग निस्तारण करेंगे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *