Nirbhik Nazar

पति को वश मे करने के लिए पत्नी ने ज्योतिषि को दिए 59 लाख, इंस्टाग्राम पर देखा था तांत्रिक का विज्ञापन, पति पर कराना चाहती थी जादू…

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है,  जहां एक महिला ने अपने बिजनेसमैन पति को वश में करने के लिए ज्योतिषि को 59 लाख रुपये दिए। यह घटना पवई की है। जहां एक बिजनेसमैन ने अपनी पत्नी के पूर्व प्रेमी और एक ज्योतिषि के खिलाफ धोखाधड़ी और बेईमानी से पैसा लेने का मामला दर्ज कराया। दरअसल, एस्ट्रोलॉजर और उसके एक्स लवर ने मिलकर बिजनेसमैन की पत्नी से ‘काला जादू’ के नाम पर पति को वश में कराने का विश्वास देकर उससे 24 लाख रुपये का सोना और 35 लाख रुपये की नगदी ली। पवई पुलिस ने बताया कि उन्होंने बादल शर्मा (ज्योतिषि) और परेश गड़ा (पूर्व प्रेमी) के खिलाफ धोखाधड़ी और विश्वासघात के साथ बेईमानी से पैसा बनाने के लिए झूठे वादे करने को लेकर एफआईआर दर्ज करवाई। बिजनेसमैन की पत्नी से जो पैसा बेईमानी से लिया गया, वह व्यापारी ने अपने कर्मचारियों को दिवाली बोनस के तौर पर देने के लिए रखा था। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है, जिन्होंने 13-18 अक्टूबर के बीच व्यापारी की पत्नी को ठगा और काला जादू करने के बहाने पैसे वसूल कर फरार हो गए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक विज्ञापन देखने के बाद बिजनेसमैन की 38 वर्षीय पत्नी ज्योतिषि के संपर्क में आई।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस काम में परेश ने बादल की मदद की। महिला ने दावा किया कि बादल ने उससे कहा था कि वह उसके पति को वश में करने के लिए काला जादू करेगा। दरअसल, महिला के अनुसार, उसका पति सिर्फ अपने भाई और परिवार की ही सुनता था और उससे लड़ता था। 39 वर्षीय बिजनेसमैन को इस धोखाधड़ी का तब पता चला जब उसे अलमारी से 35 लाख रुपये गायब मिले। उसने बताया, मैंने कर्मचारियों की सैलरी देने के लिए नगदी अलमारी में रखी थी। शुरुआत में तो मेरी पत्नी ने मुझे कुछ नहीं बताया। हालांकि जब मेरे भाई और मैंने उसे विश्वास में लिया तो उसने बताया कि वह अपने पूर्व प्रेमी की मदद से सोशल मीडिया पर एक ज्योतिषि से मिली, जिन्होंने आकर घर का मुआयना किया और काला जादू करने के लिए पैसे लिए। पत्नी ने यह भी बताया कि उसने उन्हें सोने के गहने भी दे दिए। बता दें कि 13 साल पहले बिजनेसमैन की पत्नी का परेश से अफेयर था। उस वक्त मामला सुलझ गया था। पर अफेयर की जानकारी होने के बाद कारोबारी और उसकी पत्नी के बीच आए दिन झगड़े होते रहते थे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *