Nirbhik Nazar

मानवता हुई शर्मसार, कुत्ते को जंजीर से बांधकर लगा दी फांसी, VIDEO वायरल

गाजियाबाद: देश की राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद का एक दिल दहला देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. मानवता को शर्मसार कर देने वाले इस वीडियो में दो युवक एक कुत्ते को फांसी देते हुए नजर आ रहे हैं. हालांकि वीडियो कब का है इसकी जानकारी नहीं है लेकिन प्राप्त जानकारी के अनुसार यह फुटेज गाजियाबाद में लोनी इलाके के पास ट्रॉनिका सिटी के इलाइचीपुर का बताया जा रहा है.

इस वीडियो में दो युवक काले रंग के कुत्ते को बेदर्दी से फांसी देते हुए नजर आ रहा है. जंजीर के एक सिरे से उसका गला बांधा गया हुआ दिखाई दे रहा है तो दूसरी तरफ से दो युवक अलग-अलग दिशाओं में उस जंजीर को खींच रहे थे. इस दौरान कुत्ता दर्द से तड़पता हुआ दिखाई दे रहा हैं. चूंकि यह घटना घर के छत की है तो इसे किसी स्थानीय शख्स ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया.

सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

गाजियाबाद पुलिस ने इस वीडियो को ट्वीट कर बताया कि ट्रॉनिका सिटी पुलिस को इस मामले के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है. वहीं वीडियो को देख लोगों के बीच में इसके प्रति नाराजगी है. उनका कहना है कि इस तरह के अमानवीय कृत्यों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर समाज को संदेश दिए जाने की जरूरत है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि देश के कई हिस्सों में पिछले कुछ महीनों कुत्ते द्वारा बर्बरता से काटे जाने के मामले सामने आए हैं. जिसके बाद इनके रख रखवा और पालन पोषण को लेकर भी बहस गरमाई हुई है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *