Nirbhik Nazar

पड़ोसी से अवैध संबंध के चलते पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, चार साल से टॉयलेट में दबा रखी थी पति की लाश, बेटी की सक्रियता ने कराया पर्दाफाश…

गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद जिले में सोमवार को क्राइम ब्रांच टीम ने एक ऐसे केस का खुलासा किया, जिसने बॉलीवुड की बहुचर्चित फिल्म दृश्यम जैसी कहानी के मुख्य दृश्य को आंखों के सामने लाकर फिर से खड़ा कर दिया. मामला थाना सिहानी गेट इलाके का है, जहां एक व्यक्ति पिछले 4 साल से लापता चल रहा था. पुलिस ने सभी एंगल से जांच किए जाने के बाद केस में फाइनल रिपोर्ट लगा दी गई थी.लेकिन शायद अपराधी को उसके किये गुनाह की सजा मिलनी थी, इसलिए 4 साल बाद पुलिस के सामने फिर कुछ नए इनपुट आने के बाद क्राइम ब्रांच को केस सौंप दिया जाता है.जिसके बाद हत्या के इस सनसनीखेज मामले का खुलासा होता है.

पुलिस भी लगभग बंद कर चुकी थी केस, लेकिन मृतक की बेटी ने नहीं मानी हार

4 साल पहले अपने घर से लापता 46 वर्षीय चंद्रवीर का कोई पता नहीं चल रहा था, लेकिन उसके घर वाले उसको लगातार ढूंढ रहे थे. मृतक की बेटी लगातार पुलिस थाने के चक्कर काट रही थी, पुलिस लगभग केस को बंद ही कर चुकी थी लेकिन बेटी हार नहीं मान रही थी और उसी के चलते पुलिस को नई लीड मिली. जिस पर काम करने के बाद पुलिस ने सारा केस खोल कर रख दिया.

जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

दरअसल चंद्रवीर की हत्या की गई थी और हत्या में चंद्रवीर की पत्नी सविता खुद शामिल थी. जिसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर इस घटनाक्रम को अंजाम दिया था. हालांकि पुलिस को गुमराह करने के लिए चंद्रवीर की पत्नी शक की सुई अपने देवर की तरफ बताती रही, जिसके कारण पुलिस की जांच की दिशा भी देवर तक ही सीमित रही.

पड़ोसी से चल रहा था प्रेम-प्रसंग, पति को रास्ते से हटाने प्रेमी संग बनाया खौफनाक प्लान

लापता हुए चंद्रवीर उर्फ पप्पू की पत्नी सविता का प्रेम प्रसंग पड़ोस में रहने वाले अरुण के साथ चल रहा था. चंद्रवीर शराब पीने का आदी था और सविता को अरुण के साथ कई बार आपत्तिजनक स्थिति में देख चुका था. जिस कारण घर में विवाद की स्थिति रहती थी. वह सविता के साथ मारपीट भी किया करता था. जिसके बाद सविता और उसके प्रेमी अरुण ने अपने रास्ते के कांटे चंद्रवीर उर्फ पप्पू को हटाने का खौफनाक प्लान बनाया.

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

सरिता और अरुण ने योजनाबद्ध तरीके से जिस दिन चंद्रवीर शराब पीकर घर वापस आया था. उस दिन अरुण को बुला लिया. अरुण ने सिर में गोली मारकर चंद्रवीर की हत्या कर दी और सविता ने नीचे बाल्टी लगाकर सारा खून बहने तक उस में भर लिया. उसके बाद अरुण ने अपने घर में खोदे गए गड्ढे में ले जाकर चंद्रवीर को दबा दिया. पहचान छुपाने के लिए चंद्रवीर के हाथ में कड़ा होने के कारण उसका हाथ भी काट कर केमिकल फैक्ट्री के पास फेंक दिया, जिससे उसकी शिनाख्त ना हो पाए. इतना ही नहीं इस गड्ढे के ऊपर खरंजा भी तैयार करवा दिया ताकि शक की कोई गुंजाइश ना रहे.

शातिर अरुण ने 6 फीट गहरा गद्दा टॉयलेट का बताकर खोदा था. जिसके बाद में चंद्रवीर की लाश को डालकर ईटों के खरंजे से पाट दिया. अब पकड़े जाने पर अरुण खुद स्वीकार कर रहा है कि कहीं और लाश दबाने पर वह पकड़ा जाता, इसलिए उसने घर में ही 6 फीट गहरा गड्ढा खोद चंद्रवीर की लाश को दबाकर उसके ऊपर फर्श करवा दिया. अब इस मामले में क्राइम ब्रांच टीम ने बाल्टी , मग्गा समेत तमंचा आदि हथियार भी बरामद कर लिए हैं और सविता और उसके प्रेमी अरुण को उसके किए अपराध की सजा के लिए जेल भेजने की तैयारी कर रही है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *