Nirbhik Nazar

कैमरे में कैद हुई शर्मनाक घटना, छेड़छाड़ से बचने के लिए लड़की ने तेज रफ्तार ऑटो से लगाई छलांग, यहां देखें पूरा VIDEO

औरंगाबाद: महाराष्ट्र के औरंगाबाद से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। जो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक लड़की को तेज रफ्तार ऑटो से कूदते हुए देखा जा सकता है। ऐसा कहा जा रहा है कि ऑटो ड्राइवर लड़की के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश कर रहा था। लड़की खुद को बचाने के लिए व्यस्त सड़क पर तेज रफ्तार ऑटो से कूद गई। आरोपी ड्राइवर का नाम सईद अकबर हमीद बताया जा रहा है। छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। ऐसी जानकारी सामने आई है कि ऑटो चालक ने लड़की से छेड़छाड़ करने की कोशिश की, तभी वह ऑटो से कूदी।

ऑटो से कूदने के बाद लड़की सड़क पर गिर गई, जिसके चलते उसे सिर पर गंभीर चोट आई है। पीड़िता का यहीं के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में ये घटना कैद हो गई। फुटेज में देखा जा सकता है कि जब लड़की सड़क पर गिरती है, तो कई लोग उसकी मदद करने के लिए भागते हैं। सड़क पर लेटी लड़की की मदद करने के लिए वहां से गुजर रहे वाहन रुक जाते हैं। घटना के बाद औरंगाबाद क्रांति चौक पुलिस स्टेशन में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

लड़की गंभीर रूप से घायल हुई

पुलिस इंस्पेक्टर गनपत दररादे के हवाले से एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है, “एक नाबालिग छात्रा उस्मानपुर इलाके से ऑटोरिक्शा से अपने घर जा रही थी। तभी ड्राइवर उससे अश्लील बातें करने लगा और लड़की से छेड़छाड़ की, जिसके बाद लड़की समझ गई कि उसके साथ कुछ गलत हो रहा है, तो उसी समय उसने औरंगाबाद के सिल्ली खाना कॉम्प्लेक्स में चलते ऑटो से छलांग लगा दी, जिसमें लड़की के सिर में चोट लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया है।”

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *