Nirbhik Nazar

गहने लूट रहा था लुटेरा बदलकर बाबा का वेश, लोगों ने इतना मारा की हो गया बेहोश !

मुजफ्फरपुर/बिहार: गहने चोरी करने के आरोप में एक बाबा की जमकर पिटाई कर दी गई. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. ताजा मामला अहियापुर थाना क्षेत्र के शहबाजपुर का है. जहां बाबा के वेश में पहुंचे बदमाश को लोगों ने धर दबोचा और जमकर पिटाई कर दी. जानकारी के मुताबिक स्थानीय लोगों ने बताया कि मोहल्ले में दो बाबा आये थे और एक घर में दोनों घुस गए और महिला के गहने लेकर भागने लगे. महिला के चिल्लाने से आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए, और बाबा की जमकर पिटाई कर दी. हालांकि, घटना को लेकर पुलिस मे शिकायत दर्ज कराने को लेकर कोई सूचना नहीं है.

बताया जा रहा है कि लोगों ने बाबा को बांधकर उसपर जमकर लात-घुसे और चप्पले बरसाई, जिसके बाद बाबा गंभीर रूप से घायल हो गया है. लोगों ने उसे तब तक नहीं छोड़ा जब तक वो बेहोश नहीं हो गया. इस दौरान दूसरा बाबा भागने में सफल रहा. पिटाई का वीडियो तेजी वायरल हो रहा है. महिला के गहने मिलने के बाद लोगों ने बाबा के कपड़े भी उतार दिये. पकड़े गए बाबा ने लोगों को कहा कि वह यूपी का रहने वाला है. बाबा की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है, लेकिन किसी ने भी पुलिस से इस मामले की शिकायत नहीं की है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *