Nirbhik Nazar

कर्मनाशा नदी का बढ़ा जलस्तर, डायवर्सन रोड पर चढ़ा पानी,स्टील ब्रीज से वाहनों का परिचालन शुरू

पुलवामा हमलाः अहमद पटेल ने BJP पर साधा निशाना, कहा- भाषण देने में अच्छी है पार्टी

मुबारक अली दुर्गावती (कैमूर)। पिछले दो तीन दिनों से लगातार क्षेत्र में झमाझम बारिश हुआ.जिससे कर्मनाशा नदी का जलस्तर तीव्र गति से बढ़ रहा है.नदी का जलस्तर बढ़ने से कर्मनाशा नदी का पानी छतिग्रस्त पुल के दोनों तरफ बने डायवर्शन रोड पर बहने लगा है.जिसको देखते हूए एनएचआई अधिकारियों द्वारा दोनों डायवर्सन रोड से वाहनों का परिचालन बंद कर दिया गया. और बिहार से यूपी जाने वाले वाहनों का परिचालन स्टील ब्रिज से शुरू करा दिया गया.

वहीं यूपी से बिहार आने वाले वाहनों का परिचालन पुराने ब्रिटिश काल के जमाने बना पुल से किया जा रहा है.बताते चलें कि दिल्ली कोलकाता हाईवे रोड पर कर्मनाशा नदी पर बना पुल 28 दिसंबर 2019 को क्षतिग्रस्त हो गया था जिसके कारण पुल से वाहनों का परिचालन बंद हो गया था. हालांकि कुछ दिनों के बाद एनएचआई द्वारा क्षतिग्रस्त पुल के दोनों तरफ डायवर्शन रोड बना कर वाहनों का परिचालन शुरू कराया गया.

लेकिन बरसात के दिनों में कर्मनाशा नदी में पानी भर जाने के बाद डायवर्शन रोड से वाहनों का आवागमन बंद होने की संभावनाओं को देखते हुए क्षतिग्रस्त पुल के दक्षिण तरफ अस्थाई स्टील ब्रिज का निर्माण भी तत्काल शुरू कर दिया गया. और एनएचआई अधिकारियों द्वारा बताया गया कि बरसात शुरू होने से पहले स्टील ब्रिज बनकर तैयार हो जाएगा।

एनएचआई अधिकारियों ने समय से स्टील ब्रिज का निर्माण पूर्ण कर दिया और जैसे ही कर्मनाशा नदी का पानी डायवर्सन रोड पर चढ़ा. एनएचआई अधिकारियों ने डायवर्सन रोड को बंद करा कर बिहार से यूपी जाने वाले वाहनों का परिचालन स्टील ब्रिज से शुरू करा दिया और यूपी से बिहार जाने वाले वाहनों का परिचालन नौबतपुर स्थित ब्रिटिश काल में बने पुल से कराया जा रहा है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *