Nirbhik Nazar

घोस्ट हंटर्स का दावा : भूत की अब तक की सबसे साफ तस्वीर कैमरे में हुई कैद, आप भी देखिये…कैसा होता है भूत…

न्यूज़ डेस्क: कई ऐसे मुद्दे हैं जिन पर लोगों की राय अलग अलग है। जैसे एलियंस को लेकर लोगों में कई तरह के मत हैं। कुछ लोगों का मानना है कि एलियंस होते हैं। कई लोगों ने तो एलियंस को देखने तक के दावे किए हैं। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि एलियंस जैसी कोई चीज नहीं है। इसी तरह भूत प्रेतों को लेकर भी लोगों में कई तरह की राय है। कुछ लोग मानते हैं कि भूत प्रेत होते हैं। कई लोग भूत प्रेत को सिर्फ वहम मानते हैं। कई लोग तर्क देते हैं कि अगर भगवान हैं तो शैतान भी हैं। कई लोगों ने भूतों से आमना सामना होने तक के दावे किए हैं। कई बार भूतों को तस्वीर या वीडियो में कैद किये जाने के दावे भी किए गए है। हालांकि इनके होने का सबूत कभी साफतौर पर देखने को नहीं मिले। इसी वर्ष दो घोस्ट हंटर्स ने दावा किया था कि उन्होंने भूत की सबसे क्लियर तस्वीर खींची।

सबूत के तौर पर दिखाई तस्वीर

इन पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर्स के दावे ने सभी को हैरान कर दिया था। इन्होंने सबूत के तौर पर उस तस्वीर को भी जारी किया। ये दोनों घोस्ट हंटर्स यॉर्कशायर के रहने वाले हैं। इनका दावा था कि इन्होंने भूत की अब तक की सबसे साफ तस्वीर खींची। इन्होंने यह तस्वीर सोशल मीडिया पर भी जारी की। उन्होंने इस तस्वीर को स्कॉटलैंड में खींचा था। इन घोस्ट हंटर्स का नाम लिंजी और ली स्टीर है। ये दोनों घोस्ट ऑफ ब्रिटेन नाम से एक प्रोजेक्ट चलाते हैं। इस प्रोजेक्ट के तहत ये लोग दुनिया की सबसे भूतहा जगहों पर जाकर वहां भूतों की तलाश करते हैं।

स्कॉटलैंड में ली भूत की तस्वीर

इन दोनों घोस्ट हंटर्स का कहना है कि ये स्कॉटलैंड गए थे। वहां एक जेल में उन्होंने भूत की तस्वीर लेने का दावा किया। उनका कहना है कि बीस साल के कॅरियर में उन्होंने इससे साफ भूत की तस्वीर नहीं देखी थी। इसमें भूत का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है। यॉर्कशायर लाइव से बातचीत के दौरान लिंजी ने बताया कि उसे यकीन नहीं हो रहा कि उनके पास भूत की इतनी साफ तस्वीर है। इस भूत की तस्वीर को उन्होंने स्कॉटलैंड के एक जेल में खींचा। उन्होंने कहा कि अब तक भूत की जो तस्वीरें सामने आई थीं, उनमें मात्र परछाई नजर आती थी। अब पहली बार है कि उसमें किसी भूत का चेहरा दिखाई दे रहा है।

सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं अपने अनुभव

ये दोनों घोस्ट हंटर्स दुनिया में कई जगहों पर भूतों की तलाश में जाते हैं। साथ ही ये अपना अनुभव सोशल मीडिया पर भी शेयर करते हैं। ये अपने फॉलोवर्स से भी ऐसी चीजों की डिमांड करते हैं जिसमें उन्हें कुछ अजीबोगरीब चीजें दिखाई देती हैं। इस बार दोनों स्कॉटलैंड गए और वहां उन्होंने भूत की तस्वीर खींची। जब दोनों वापस यॉर्कशायर लौटे तो उन्हें एक तस्वीर में भूत दिखा, जिसकी इमेज काफी क्लियर थी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *