Nirbhik Nazar

12 दिन से गोल-गोल घूम रही भेड़ें, सामने आई हैरान करने वाली घटना, देखें वीडियो

न्यूज़ डेस्क: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता है। इन दिनों चीन से एक घटना सामने आई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। दरअसल, वीडियो में भेड़ों का झुंड पिछले 12 दिनों से लगातार गोल-गोल घूम रहा है। लगातार गोल-गोल घूमने की वजह से लोग हैरान हो गए हैं। लोग इसलिए भी काफी हैरान हैं, क्योंकि इनमें से ज्यादातर भेड़ घूमने के बावजूद भी पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

उत्तरी चीन में यह घटना दो हफ्ते पहले हुई है और तभी इसका वीडियो लिया गया। फुटेज अब सामने आई है। वीडियो में कई भेड़ें दिख रही हैं, जोकि एक गोलाई में बिना रुके घूम रहीं। भेड़ों की मालकिन मियाओ का कहना है कि शुरुआत में कुछ भेड़ों ने ऐसा किया, जिसके बाद ज्यादातर भेड़ें गोल-गोल घूमने लग गईं। वीडियो में कुछ भेड़ें चुपचाप शांत भी खड़ी हुई हैं, लेकिन उनके आसपास वाली भेड़ें लगातार गोल-गोल चक्कर लगा रहीं।

हालांकि, अब तक यह कन्फर्म नहीं हो सका है कि भेड़ों के इस व्यवहार के पीछे की वजह क्या है, लेकिन लिस्टरियोसिस नामक बैक्टीरिया को वजह माना जा रहा है। यह बैक्टीरिया जानवरों में गोल-गोल घूमने का कारण बनता है। मोल केयर फार्म वेट्स के अनुसार, यह आमतौर पर खराब साइलेज से जुड़ा होता है। यह रोग मस्तिष्क के एक हिस्से में सूजन पैदा करता है, जिसके कारण चक्कर आता है।

Source : “डेली न्यूज़360”

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *