Nirbhik Nazar

थानाध्यक्ष कालसी व टीम ने वक़्त रहते बचाई फांसी से लटकती महिला की जान

साभार – अर्जुन सिंह भण्डारी

कालसी-: घरेलू लड़ाई-झगड़े के चलते खुद को कमरे में बंद कर फांसी पर लटक आत्महत्या कर रही एक महिला की जान उस वक़्त बच गयी जब महिला के झगड़ा कर खुद को कमरे में बंद कर कुछ अनहोनी की आशंका जता परिजनों ने थानाध्यक्ष कालसी को सूचित किया। थानाध्यक्ष कालसी द्वारा त्वरित रिस्पांस करते हुए अपनी पुलिस टीम के साथ मात्र 6 मिनटों में मौके पर पहुँच अंदर से बंद दरवाजे को तोड़ फंदे से लटकती महिला की जान बचाई।

जानकारी के अनुसार आज शनिवार तकरीबन 7 बजे थानाध्यक्ष कालसी अशोक राठौड़ को दूरभाष पर सूचना प्राप्त हुई कि कालसी से 4 किमी दूर स्थित ग्राम खादर में एक महिला द्वारा घरेलू लड़ाई-झगड़ा होने के बाद खुद को एक कमरे में बंद कर लिया है। व उसके कमरे से कोई भी आवाज़ नही आ रही है। घटना की सूचना प्राप्त होते ही थानाध्यक्ष कालसी अशोक राठौड़ द्वारा बिन समय गवाएं अपनी टीम के साथ मौके पर रवाना हुए। वह मात्र 6 मिनट में मौके पर पहुँच महिला के कमरे की स्थिति जानन को उसके कमरे की खिड़की पर लगी जाली को तोड़कर देखा तो वह महिला पंखे के सहारे लगे फंदे पर लटक रही थी।

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *