Nirbhik Nazar

धामी का दिल्ली दौरा आज, एमसीडी चुनाव में बतौर स्टार प्रचारक, भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में करेंगे प्रचार

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली के एमसीडी चुनाव में बतौर स्टार प्रचारक भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे। इस कड़ी में मुख्यमंत्री धामी रविवार को कुमाऊं दौरे से दोपहर बाद दिल्ली रवाना होंगे।

सीएम धामी रोड शो में लेंगे भाग

शाम को वह भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में शांति मार्ग से श्रीराम चौक मंडावली तक रोड शो में भाग लेंगे। यह भी माना जा रहा है कि दिल्ली प्रवास के दौरान वह पार्टी के केंद्रीय नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं।

धामी को बतौर स्टार प्रचारक मैदान में उतारा

मुख्यमंत्री धामी की अगुआई में उत्तराखंड में भाजपा मिथक तोड़कर लगातार दूसरी बार सत्तासीन होने में सफल रही थी। इसे देखते हुए भाजपा ने हिमाचल के विधानसभा चुनाव पार्टी ने धामी को बतौर स्टार प्रचारक मैदान में उतारा था।

दिल्ली में उत्तराखंड के निवासियों की अच्छी संख्या

अब भाजपा उनका उपयोग दिल्ली के एमसीडी चुनाव में करने जा रही है। पार्टी ने एमसीडी के चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची में धामी को भी शामिल किया है। असल में दिल्ली में उत्तराखंड के निवासियों की अच्छी-खासी संख्या है। कई सीटों पर उत्तराखंड मूल के मतदाता निर्णायक स्थिति में हैं। इस बीच कुमाऊं दौरे पर गए मुख्यमंत्री धामी रविवार को अल्मोड़ा से रविवार को दिल्ली रवाना होंगे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *