Nirbhik Nazar

बच्चे ने बच्ची को कर दिया Kiss, वायरल हो रहा है क्यूट VIDEO, यूजर ने लिखा- शादी में बड़ों का नहीं बच्चों का भी ध्यान रखें, आप भी देखें

न्यूज़ डेस्क : इन दिनों शादियों का सीजन जोरों पर है, ऐसे में सोशल मीडिया पर आए दिन शादियों के मंडप से लेकर डांस स्टेज तक के कई वायरल वीडियो सामने आते देखे जाते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. जो हर किसी का ध्यान तेजी से अपनी ओर खींच रहा है. वीडियो को देख हर किसी की आंखें फटी की फटी रह गई हैं. आमतौर पर शादियों के दौरान दूल्हा-दुल्हन की एंट्री से लेकर उनके डांस तक के वीडियो सोशल मीडिया पर रौनक बनाए रखते हैं. हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो किसी शादी के दौरान डांस फ्लोर पर नाच रहे बच्चों का है. इसे देख अच्छे-अच्छे लोग शर्म से पानी-पानी हो गए हैं. वहीं वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है.

बच्चे ने किया किस

वायरल हो रही इस वीडियो को ट्विटर पर ‘ज़िन्दगी गुलज़ार है’ नाम के पेज पर शेयर किया गया है. इसमें डांस फ्लोर पर दो बच्चों को पार्टी में आए लोगों के साथ डांस करते देखा जा रहा है. तभी एक शरारती बच्चा डांस कर रही बच्ची के पास पहुंच जाता है और उसे पकड़ कर उसके होठों पर किस कर देता है. जिसे देख यूजर्स दंग हो गए हैं.

वीडियो हुआ वायरल

छोटा से बच्चे को किसी करता देख वहां खड़ी एक महिला आकर उसे हटाती है. फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. खबर लिखे जाने तक वीडियो को सोशल मीडिया पर 2 लाख 23 हजार से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं. वहीं वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में ‘शादी में बड़ों का नहीं बच्चों का भी ध्यान रखें’ लिखा हुआ है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *