Nirbhik Nazar

विधायक ने चाय पीने के बाद नहीं दिए पैसे, बीच सड़क गाड़ी रोककर चायवाले ने कर दी फजीहत…देखें VIDEO

सीहोर: मध्य प्रदेश से एक दिलचस्प घटना सामने आई है। सीहोर में एक चायवाले ने मध्य प्रदेश के विधायक का रास्ता रोक दिया। विधायक अपनी कार में जा रहे थे और चायवाले ने रास्ता रोककर अपना कई सालों से बकाए पैसे की मांग करने लगा। बताया जा रहा है कि चाय वाले ने विधानसभा चुनाव के समय लोगों को चाय पिलाई थी जिसके 30 हजार रुपए थे, जिसको लेकर चाय वाले ने विधायक करण सिंह वर्मा को घेर लिया। ये मामला मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के इछावर इलाके की है। चाय बेचने वाले ने बीजेपी विधायक को रोका और कहा कि वह उनके 30,000 रुपये दे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बता दें कि सीहोर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का गृह जिला भी है।

विधायक ने पी ली 30 हजार की चाय

दरअसल पिछले विधानसभा चुनाव में विधायक करण सिंह वर्मा ने लगभग 30 हजार रूपये की चाय पी और और कार्यकर्ताओं को पिलवा दी,लेकिन उसके पैसे अब तक नहीं दिए। विधायक को चायवाला जमकर खरी-खोटी सुनाते नजर आ रहा। विधायक को खरी-खोटी सुनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियों में इस बात को स्वयं विधायक करण सिंह वर्मा भी स्वीकार कर रहे हैं।

बताते चलें कि मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं और राजनेताओं ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करना शुरू कर दिया है। पूर्व राजस्व मंत्री व विधायक करण सिंह वर्मा को इस दौरान शर्मनाक स्थिति का सामना करना पड़ा। विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर थे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *