Nirbhik Nazar

स्कूल नहीं जा रहा था बच्चा, मां ने दोस्तों के सहयोग से हाथ-पैर पकड़कर लटकाया और स्कूल भिजवाया, VIDEO देख आ जाएगी आपको बचपन की याद…

न्यूज़ डेस्क: छोटे बच्चे अक्सर स्कूल जाने से कतराते हैं। स्कूल न जाना पडत्रे इसके लिए वे कई तरह के बहाने बनाते हैं। कभी पेट दर्द का बहाना बनाते हैं तो कभी सिर दर्द का। इस तरह के बहाने बनाकर वे स्कूल जाने से बचना चाहते हैं। कई बार तो वे इसमें सफल हो जाते हैं लेकिन माता—पिता को पता होता है कि उनका बच्चा सच बोल रहा है या बहाने बना रहा है। ऐसे में माता—पिता अपने बच्चे को जबरन तैयार कर स्कूल छोड़ने जाते हैं। आपने भी स्कूल जाने से बचने के लिए बचपन में इस तरह के बहाने बनाए होंगे और इसकी वजह से कई बार मार भी पड़ जाती है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपको हंसी भी आ जाएगी और बचपन के दिन भी याद आ जाएंगे। सोशल मीडिया र वायरल हो रहे वीडियो को ‘ज़िन्दगी गुलज़ार है!’ नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मां अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रही है। वह जिस तरह से बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रही है, उसे देखकर आपको हंसी आ जाएगी। इसे देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वह बच्चा स्कूल नहीं जाना चाहता था। इसके बाद मां ने स्कूल के बच्चों की मदद से अपने बेटे को स्कूल पहुंचाया।

दोस्तों ने पकड़े हाथ-पैर और…

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है स्कूल के कुछ बच्चों ने एक बच्चे के हाथ—पैर पकड़कर उसे हवा में लटका रखा है और उसे स्कूल लेकर जा रहे हैं। वहीं आगे मां चल रही है और बच्चे का एक हाथ मां ने पकड़ रखा है। वहीं बच्चा चिल्ला रहा है और रो रहा है कि वह स्कूल नहीं जाएगा। हालांकि मां उसकी एक नहीं सुनती और उसे इसी तरह हवा में लटकाकर स्कूल ले जाती है।

लोगों ने किए ऐसे मजेदार कमेंट्स

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोगों को काफी पसंद आ रहा है। एक घंटे में ही इस वीडियो को हजारों लोगों ने देख लिया है। वहीं कई यूजर्स इस वीडियो पर मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि ये लड़कों के साथ होता है, लड़कियां तो बचपन से ही शरीफ होती हैं। वहीं एक ने लिखा कि वो तो ठीक है लेकिन ये दोस्त कौन हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *