Nirbhik Nazar

सैनिकों को मिलेगा दमदार बुलेट प्रूफ जैकेट, दुश्मन की गोली रहेगी बेअसर, रक्षामंत्रालय ने किया टेंडर जारी…

नई दिल्ली: अब दुश्मन की गोली भारतीय सैनिकों के सीने को छलनी नहीं कर पाएगी। मेक इन इंडिया के तहत सैनिकों को दमदार बुलेट प्रूफ जैकेट मिलने जा रहा है। रक्षामंत्रालय की ओर से इसके लिए टेंडर भी जारी कर दिया गया है। जल्द ही स्वदेशी बुलेट प्रूफ जैकेट की खेप मिलते ही सैनिकों में वितरित कर दी जाएगी। सबसे पहले यह बुलेट प्रूफ जैकेट जम्मू-कश्मीर में तैनात सेना के जवानों को दिए जाएंगे, क्योंकि यहां अक्सर सेना की आतंकवादियों से मुठभेड़ होती रहती है। ऐसे में सेना के जवानों की जिंदगी बुलेट प्रूफ से सुरक्षित रहेगी। साथ ही दुश्मन को अब जवान नाकों चने चबवा देंगे।  रक्षामंत्रालय ने 62500 बुलेट प्रूफ जैकेट की सप्लाई के लिए टेंडर जारी किया है। स्वदेशी कंपनियां ही इस टेंडर के लिए पात्र की गई हैं। इनमें दो अलग-अलग टेंडर जारी किए गए हैं। एक टेंडर में 15 हजार बुलेट प्रूफ जैकेट की आपातकालीन खरीद की जाएगी। बाकी अन्य 47500 जैकेट दूसरे टेंडर में खरीदे जाएंगे।

बुलेट प्रूफ जैकेट की ये होगी खासियत

ये बुलेट प्रूफ जैकेट सामान्य बुलेट प्रूफ जैकेटों से बिल्कुल अलग होंगे। इन बुलेट प्रूफ जैकेटों को आतंकवादियों द्वारा इस्तेमाल की जा रही स्टील कोर की गोलियां भी नहीं भेद पाएंगी। आतंकवादियों की यह गोलियां अब इस्तेमाल हो रहे बुलेट प्रूफ जैकेटों पर कई बार भारी पड़ जाती थी। इससे सैनिक की जान खतरे में पड़ जाती थी। मगर अब मेक इन इंडिया के तहत ऐसे बुलेट प्रूफ जैकेटों का निर्माण कराया जा रहा है, जिसे स्टोर कोर गोलियां भी भेद नहीं पाएंगी। ऐसे में दुश्मन की खतरनाक से खतरनाक गोली का वार भी खाली चला जाएगा। इस दौरान सेना को दुश्मनों का सफाया करने का मौका भी मिल जाएगा।

तीन महीने में मिलेगी पहली खेप

भारतीय रक्षा मंत्रालय ने जिन 15 हजार बुलेट प्रूफ जैकेटों के लिए इमरजेंसी टेंडर जारी किया है, वह अगले तीन से चार महीनों में मिल जाएंगे। यह सभी जैकेट स्टील कोर बुलेट के खिलाफ प्रभावी होंगे। सबसे पहले इन जैकेटों को जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से लोहा लेते रहने वाले जवानों को दिया जाना तय कर दिया गया है। उसके बाद की खेप आने पर अन्य जवानों को भी यह दमदार बुलेट प्रूफ जैकेट दिया जाएगा। अभी तक जवानों के पास बुलेट प्रूफ जैकेट की कमी रहा करती थी। मगर मोदी सरकार आने के बाद से अब सेना के जवानों की सुरक्षा और सामर्थ्य बढ़ाने पर तेजी से काम किया जा रहा है। इसीलिए उन्हें अत्याधुनिक बुलेट प्रूफ जैकेट दिए जा रहे हैं।

Source : “Khabar India TV”  

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *