Nirbhik Nazar

बस निकलने ही वाली थी बारात, दूल्हे के फोन पर आई, दुल्हन की तस्वीर ने बिगड़वा दी बात, और टूट गई शादी, पढ़ें पूरा मामला…  

सीतामढ़ी : बिहार के सीतामढ़ी में एक घर पर शादी की तैयारियां चल रही थी। लड़की के घर पर बारात के स्वागत की तैयारी चल रही थी। इसी बीच एक तस्वीर की वजह से उसकी शादी टूट गई। बताया जा रहा कि लड़की के पड़ोस में रहने वाले शख्स ने उसकी अश्लील तस्वीर होने वाले दूल्हे को भेज दिया। वायरल हुई फोटो को जैसे ही उस लड़के ने देखा तो हंगामा मच गया। तुरंत ही लड़के पक्ष ने इस मुद्दे को उठाया और शादी से पहले ही रिश्ता तोड़ने का फैसला हो गया। पूरे घटनाक्रम पर लड़की पक्ष की ओर से थाने में गुहार लगाई गई है।

लड़की की मां ने थाने में शिकायत दर्ज करा दी है। मामला बाजपट्टी थाना इलाके के एक गांव का है। लड़के पक्ष की ओर से बारात की तैयारी हो गई थी। लड़की पक्ष की ओर से भी लगभग सारी तैयारियां तेजी से चल रही थी। दूल्हा और बारातियों का सेवा-सत्कार करने के लिए प्लान फाइनल था। लड़की के हाथ मेहंदी लग गई थी। कुछ रिश्तेदार भी शादी में शरीक होने के लिए पहुंच चुके थे, लेकिन लड़की के पड़ोसी एक युवक को ये सब नागवार लग रहा था। फिर उसने ऐसी चाल चली कि शादी टूट गई।

आरोप है कि युवती के पड़ोसी इस शख्स ने होने वाली दुल्हन की अभद्र फोटो वायरल कर दी। उसने लड़की अश्लील तस्वीर होने वाले दूल्हे को भी भेज दिया। जिसके बाद लड़के पक्ष ने शादी के रिश्ते को तोड़ दिया। वहीं इस घटनाक्रम में दोनों पक्षों की प्रतिष्ठा धूमिल हुई। पूरे मामले में लड़की की मां ने जिले के बाजपट्टी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसने पुलिस को पूरी घटना से अवगत कराया है। मामला सामने आते ही बाजपट्टी पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा 67(ए) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आईटी एक्ट का केस होने के चलते इसके जांच का जिम्मा पुपरी के पुलिस सर्किल इंस्पेक्टर शशिभूषण सिंह को सौंपा गया है। आरोपी युवक को पकड़ने की कवायद की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *