Nirbhik Nazar

ऋषिकेश देहरादून में आयकर विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी, कई निवेशकों व उद्योगपतियों के घर छापा

ऋषिकेश: देहरादून और ऋषिकेश में आयकर विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी हो रही है. ऋषिकेश में हरिद्वार रोड स्थित एमजे प्रॉपर्टीज मेन बाजार स्थित गढ़वाल होजरी और रेलवे रोड स्थित विलाना होटल में छापेमारी चल रही है. सूत्रों की मानें तो इसके साथ ही इससे संबंधित हर प्रतिष्ठान पर छापेमारी चल रही है.

आयकर विभाग के छापे से उड़ी कारोबारियों की नींद:

आज सुबह दिल्ली से पहुंची आयकर विभाग की टीम ने देहरादून के निवेशकों और कारोबारियों की नींद उड़ा दी. देहरादून शहर की नेशविला रोड पर निवेशकों व उद्योगपतियों के घर भी छापा पड़ा है. मौके पर पुलिस फोर्स मांगी गई है.

एक के बाद एक आई कई गाड़ियां

गुरुवार सुबह देहरादून के नेशविला रोड में एक के बाद एक आयकर विभाग की कई गाड़ियां पहुंची. एक साथ इतनी बड़ी संख्या में गाड़ियों के पहुंचने से आसपास भीड़ जुट लग गई. कई निवेशकों व उद्योगपतियों के घर छापा पड़ा है. इनमें से अभी एमजे रेजिडेंसी के मालिक के घर पर छापा पड़ने की खबर सामने आई है.

प्रॉपर्टी डीलर के तीन दर्जन ठिकानों पर छापा

आयकर विभाग ने देहरादून, ऋषिकेश, दिल्ली व सहारनपुर के प्रॉपर्टी डीलर के तीन दर्जन से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की है. जानकारी के मुताबिक देहरादून के प्रॉपर्टी डीलर मंजीत जौहर, राज लुम्बा, मेहता ब्रदर्स, नट्स भाटिया, नवीन कुमार मित्तल व भू माफिया मितिन गुप्ता के ठिकानों व घरों पर रेड जारी है. देहरादून में आयकर विभाग के एडिशनल डायरेक्टर ठाकुर मपवाल व डिप्टी डायरेक्टर रितेश भट्ट के नेतृत्व में छापे की कार्रवाई शुरू की गई. हालांकि विभागीय छापे के संबंध में विभाग ने कोई भी जानकारी देने से मना कर दिया है. लेकिन आयकर विभाग के इन ताबड़तोड़ छापों से देहरादून से लेकर ऋषिकेश तक हड़कंप मचा हुआ है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *