Nirbhik Nazar

67 साल के बुजुर्ग को ऐसी हालत मे आया हार्ट अटैक, डर के मारे नौकरानी ने शव को सड़क किनारे फेंका…पढ़ें पूरा मामला…

बेंगलुरू :  बेंगलुरू में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक 67 साल के व्यक्ति का शव सड़क किनारे फेंका हुआ मिला। पुलिस जांच में यह पता चला कि व्यक्ति की मौत नौकरानी के साथ संबंध बनाने के दौरान हुई है। जिसके बाद नौकरानी ने पकड़े जाने के डर से अपने पति और भाई की मदद से व्यक्ति के शव को चादर और प्लास्टिक कवर से ढक कर सड़क किनारे फेंक दिया। आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  पुलिस के मुताबिक, जेपी नगर के रहने वाले बालासुब्रमण्यम का शव 17 नवंबर को सड़क किनारे से बरामद किया गया। पुलिस ने जांच शुरू करने के बाद पता चला कि वह एक दिन पहले घर से निकला था। अपने पोते को बैडमिंटन क्लास में छोड़ने के बाद उसने अपने परिवार के सदस्यों को फोन किया और कहा कि वह देर से घर आएगा। जब वह घर नहीं लौटा तो परिवार वालों ने सुब्रमण्यनगर पुलिस थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

 

पुलिस ने जांच में पाया कि वह अपनी प्रेमिका के घर गया था, जो उसकी नौकरानी भी थी। जांच में आगे खुलासा हुआ कि यौन संबंध बनाने के दौरान उसके सीने में दर्द हुआ और दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि शख्स की पिछले साल एंजियोप्लास्टी सर्जरी हुई थी। पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *