Nirbhik Nazar

दुल्हन के दरवाजे पर पहुँचकर दूल्हा खूब नाचा, जब याद आया जयमाला के बाद प्यार तो मंडप से हो गया फरार,…जानिए फिर क्या हुआ ?

वैशाली/बिहार: जिले के महुआ नगर परिषद के शेरपुरा छतवारा पंचायत में सज-धज कर बैंड बाजे के साथ पहुंची बारात में जमकर हंगामा देखने को मिला. दरअसल, धूमधाम से नाचते-गाते बाराती दुल्हन के दरवाजे पर पहुंचे. बारात में दूल्हे ने बारातियों के साथ जमकर डांस किया. स्वागत सत्कार के बाद जयमाला कार्यक्रम हुआ. जयमाला के दूल्हा अचानक फरार हो गया. दूल्हे के फरार होने की सूचना मिलते ही मौके पर दोनों पक्षों में अफरा-तफरी मच गई. बाराती भागने लगे लेकिन घरातियों ने कैमरामैन और गाड़ी चालक को बंधक बना लिया. दोनों पक्षों के बीच घंटों वाद विवाद चलता रहा. बाद में दोनों पक्ष के बीच आपसी सहमति बनी और दूल्हे के चचेरे भाई से आनन-फानन में लड़की की शादी कराई गई. इसके बाद घरातियों ने बंधक बनाए गए वधू पक्ष के लोगों को मुक्त कर दिया. जानकारी के मुताबिक, महुआ थाना क्षेत्र के माधौल पंचायत के भुवनेश्वर सिंह के बेटे विजय कुमार की बारात महुआ नगर परिषद के शेरपुर छतवारा पहुंची थी. लड़की पक्ष के लोगों ने पूरे उत्साह के साथ बारात का स्वागत-सत्कार किया.

बारातियों के स्वागत के बाद दरवाजा लगाया गया. जयमाला की रस्म अदा की गई. दूल्हा-दुल्हन ने खुशी-खुशी एकदूसरे को वरमाला पहचाई. जयमाला के कुछ देर बाद ही अचानक दूल्हा बिना किसी को बताए वहां से फरार हो गया. जैसे ही इसकी जानकारी बारातियों को हुई तो हड़कंप मच गया. सभी वहां से चुपके से भागने लगे. कुछ बाराती तो भागने में सफल हो गए लेकिन कुछ को मौका नहीं मिल सका.

दूल्हे के मंडप से भागने की सूचना जल्द ही लड़की पक्ष के लोगों को भी मिल गई तो वे आगबबूला हो उठे. उन्होंने गुस्से में आकर गांववालों के साथ मिलकर बचे हुए बारातियों, कैमरामैन और ड्राइवर को बंधक बना लिया. बारात में आने वाली गाड़ियों को भी अपने कब्जे में ले लिया. मामला गरमाया तो माधौल पंचायत के मुखिया, जिला परिषद, पंचायत समिति सहित अन्य लोग बीच-बचाव के लिए पहुंचे और मामले का निपटारा किया. आनन-फानन में दुल्हन की शादी दूल्हे के चचेरे भाई लालू सिंह के साथ तय की गई. दुल्हन ने फिर दूल्हे के चचेरे भाई के साथ सात फेरे लिए.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *