Nirbhik Nazar

भरे बाजार से मोटरसाइकिल चोरी कर ले गया बुर्काधारी, घटना सीसीटीवी में कैद, मगर सस्पेंस, नर था या नारी…

सहारनपुर: भरे बाजार से बुर्का पहन कर एक दुकानदार की बाइक चोरी कर ली गई। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि बाइक चोर महिला है या पुरुष।

सीसीटीवी फुटेज में चोरी होती दिखी बाइक 

गंगोह के मोहल्ला बाहउद्दीन निवासी अफजाल पुत्र मोहम्मद इकबाल का मेन बाजार में जनरल स्टोर है। रविवार को उनकी बाइक दुकान के पास ही खड़ी थी। शाम को किसी काम के लिए जब बाइक की आवश्यकता पड़ी तो वह गायब मिली। आसपास के लोगों से जानकारी की लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई, जिसमें दोपहर 12 बजे बुर्का पहने एक चोर बाइक चोरी करता हुआ नजर आया।

चोर ने आसपास नजर डाली फिर खोला ताला 

लोगों का मानना है कि चोर ने लोगों को भ्रमित करने के लिए बुर्का पहन रखा था। पहले चोर ने बाइक के आसपास नजर डाली उसके बाद किसी चाबी से ताला खोला। पीड़ित ने तहरीर दी है। पुलिस का कहना कि बाइक बरामद होने के बाद ही पता चलेगा की चोर महिला है या पुरुष।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *