Nirbhik Nazar

कुत्ते ने ले ली मालिक की जान, मार दी गोली ! जानिए कैसे दबाया ट्रिगर ?

न्यूज़ डेस्क: तुर्की के सैमसन प्रांत में एक बेहद अजीबोगरीब घटना घटी. कथित तौर पर यहां एक शख्स की उसके ही पालतू कुत्ते ने गोली मारकर जान ले ली. बताया जा रहा है कि पालतू जानवर का पैर गलती से बंदूक के ट्रिगर पर पड़ गया था. जिसके बाद बंदूक से निकली गोली सीधे शख्स को जा लगी और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया. ये विचित्र घटना तब घटी, जब मृतक किजलान पठार पर अपने दोस्तों के साथ शिकार खेलने गया था. फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. मिरर में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, मृतक की पहचान 32 वर्षीय ओजगुर गेवरेकोग्लू के रूप में हुई है. दावा किया जा रहा है कि वे अपनी लोडेड शॉटगन को कारबूट में रख रहे थे, तभी उनके पालतू कुत्ते का पैर शॉटगन की ट्रिगर पर पड़ गया. इसके बाद गोली चली और गेवरेकोग्लू वहीं ढेर हो गए.

10 दिन पहले ही बना था पिता

लोकल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतक 10 दिन पहले ही पिता बना था. उसकी कई तस्वीरें सामने आई हैं. जिसमें से एक में मृतक शिकार किए हुए पक्षियों के शव पकड़े हुए और अपने पालतू कुत्ते की गर्दन को सहलाते हुए दिखाई दे रहा है. अन्य तस्वीरों में वह चार पिल्लों और अलग-अलग कुत्तों के साथ नजर आ रहा है. हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इस अजीबोगरीब घटना में मृतक का कौन-सा कुत्ता शामिल था. न्यूजफ्लैश के अनुसार, कुछ तुर्की मीडिया का दावा है कि गेवरेकोग्लू की हत्या हुई है. पुलिस को गुमराह करने के मकसद से पालतू कुत्ते का बहाना बनाया गया है. हालांकि, जांचकर्ताओं को इस दिशा में अभी तक कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लगे हैं.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *