Nirbhik Nazar

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली में आज करेंगे तीन जनसभा और एक रोड शो…

देहरादून: दिल्ली नगर निगम चुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। वह बुधवार को दिल्ली में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में एक रोड शो और तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

धामी की छवि काफी अच्छी

दिल्ली में उत्तराखंडियों की अच्छी-खासी संख्या है और दिल्ली निकाय चुनाव में कई स्थानों पर वे निर्णायक भूमिका में हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की छवि उत्तराखंड वासियों के बीच काफी अच्छी है। इसे देखते हुए भाजपा उन्हें लगातार प्रचार के मोर्चे पर लगाए हुए है।

सीएम धामी करेंगे रोड शो और जनसभा

गत सप्ताह भी उन्होंने दिल्ली में कई जनसभाओं को संबोधित कर उत्तराखंडवासियों को भाजपा के पक्ष में जोडऩे का प्रयास किया। अब इसी कड़ी में वह बुधवार को दिल्ली जा रहे हैं। वह पहले द्वारका में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में रोड शो करेंगे। इसके बाद वह नजफगढ़, ईसापुर और मुनीरका में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *