Nirbhik Nazar

मोबाईल के शक मे जब स्कूल मे शुरू हुई छात्र-छात्राओं के बैग की तलाशी, तो निकले कॉन्डम, सिगरेट, शराब, गर्भनिरोधक गोलियां, कैश

बेंगलुरु: बेंगलुरु में कई स्कूलों में अचानक छात्रों के बैग की तलाशी ली गई और इस दौरान चेकिंग में चौंकाने वाली चीजें मिली। जी दरअसल छात्र-छात्राओं के बैग से कॉन्डम, सिगरेट, लाइटर, पानी की बोतल में शराब, व्हाइटनर जैसी चीजें मिली। आपको बता दें कि इस पूरे मामले में मिली जानकारी के तहत कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में स्कूलों में छात्र-छात्राओं द्वारा मोबाइल फोन लेकर आने की आशंकाओं को जांचने के लिए कुछ स्कूलों में अचानक बैग चेकिंग हुई। हालाँकि इसके नतीजों से शिक्षक और मात-पिता भी हैरान हो गए।

जी दरअसल, इस अभियान के दौरान स्कूल के 8वीं, 9वीं और 10वीं के छात्र-छात्राओं के बैग से ऐसी-ऐसी चीजें निकलने लगी, जिसने सभी को हैरान कर दिया। सामने आने वाली एक रिपोर्ट के अनुसार कई छात्र-छात्राओं के बैग से मोबाइल के अलावा कॉन्डम, गर्भनिरोधक गोलियां, लाइटर, सिगरेट, व्हाइटनर और अत्यधिक मात्रा में कैश भी मिला। यह सब देखने के बाद शिक्षकों के होश ही उड़ गए। जी दरअसल कक्षाओं में सेल फोन लाने की शिकायतों के बाद कुछ स्कूलों ने छात्रों के बैग की जांच शुरू की थी। केवल यही नहीं बल्कि कर्नाटक में असोसिएटेड मैनेजमेंट ऑफ प्राइमरी एंड सेकेंडरी स्कूल (KAMS) ने स्कूलों से छात्रों के बैग की जांच शुरू करने को कहा था।

हालाँकि, परिणाम जो सामने आया, वह अप्रत्याशित था। बाद में स्थिति को सावधानी से संभालने के लिए, स्कूलों ने अभिभावकों को नोटिस जारी किया और छात्रों को निलंबित करने की बजाय, काउंसलिंग की सिफारिश की। इस बारे में प्रिंसिपल ने कहा, ‘हालांकि हमारे स्कूलों में काउंसलिंग सेशन होते हैं, हमने माता-पिता से कहा कि वे बाहर से बच्चों के लिए मदद लें और 10 दिनों तक की छुट्टी इन्हें दी गई।’

Source : “News Track Live”  

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *