Nirbhik Nazar

संविदाकर्मी ट्रांसफार्मर जल्दी दिलवाने की एवज में मांग रहा था पैसे, कांग्रेस MLA ने जड़ दिया थप्पड़ – देखें VIDEO

सवाई माधोपुर: सत्ता का नशा जब चढ़ता है तो अक्सर लोग उचित अनुचित का अंतर भूल जाते और सत्ता के मद में चूर होकर कुछ ऐसी गलतियां कर जाते है, जो उन्हें बाद में याद आती है. ऐसा ही एक मामला राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले का है. जहां कांग्रेस की बामनवास विधायक इंदिरा मीणा ने विधुत विभाग के ऑफिस के निरीक्षण के दौरान अपना आपा खो दिया और लड़के को दो थप्पड़ जड़ दिए. विधायक ने लड़के को थप्पड़ जड़ने का ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है. एक ओर जहां कांग्रेस में चल रही अंतर्कलह किसी से छिपी नही है. दरअसल, ये घटना सवाई माधोपुर जिले के बौंली कस्बे इलाके का है. जहां कांग्रेस विधायक इंदिरा मीणा ने लड़के को थप्पड़ मारने वाले बवाल ने सत्ता के मद में चूर विधायक की असलियत सबके सामने उजागर कर दी है. वहीं,आने वाले कुछ दिनों में सवाई माधोपुर जिले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा प्रस्तावित है. लेकिन उससे कुछ दिन पहले ही विधायक का थप्पड़ कांड हो गया. फिलहाल उसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

सवाई माधोपुर की थप्पड़बाजकांग्रेस MLA ने जड़े तमाचे

जानिए क्या है मामला?

वहीं, विधायक के थप्पड़कांड के वीडियो ने कांग्रेस की एक और मुश्किल बढ़ा दी. जानकारी के अनुसार, विधायक इंदिरा मीणा को बौंली स्थित विधुत विभाग के ऑफिस में बाहरी लोगों की दखलंदाजी और किसानों को समय पर ट्रांसफॉर्मर नही मिलने की शिकायत मिली थी, जिस पर विधायक इंदिरा मीणा अपने दल बल के साथ विधुत विभाग के ऑफिस पहुंच गई. जहां विधायक ने स्टोर कीपर रूम एंव रजिस्टर की जांच की.

विधायक ने लड़के को जड़े दो थप्पड़

इस दौरान विधायक को मौके पर एक बाहरी लड़का भी मिला,जिसके बारे में विधायक को शिकायत थी कि ये बाहरी लड़का कार्यालय के काम काज में दखलंदाजी करता है. ऐसे में ट्रांसफॉर्मर दिलाने के नाम पर किसानों से पैसे ऐंठता है. इस पर विधायक ने अपना आपा खो दिया और ऑन दा स्पॉट फैसला करते हुए लड़के को दो थप्पड़ जड़ दिए. इसके साथ ही विधायक ने युवक को ऑफिस से दूर रहने की हिदायत भी दे डाली.

थप्पड़कांड में बिजली अधिकारी समेत कई लोग थे मौजूद

बता दें कि, विधायक के थप्पड़कांड के दौरान पुलिसकर्मी सहित बिजली विभाग के अधिकारी और अन्य ग्रामीण भी मौजूद थे. इस दौरान विधायक ने बिजली विभाग के अधिकारियों को भी ऑफिस के कामों में बाहरी लोगों की दखलंदाजी रोकने को लेकर सख्त निर्देश भी दिए है. बड़ी बात ये है कि विभागीय अधिकारियों की सहमति के बिना आखिर कोई बाहरी आदमी किसी काम में कैसे दखलंदाजी कर सकता है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *