Nirbhik Nazar

शर्मनाक और दर्दनाक भी ! बाइक नहीं मिली, तो ससुरालियों ने विवाहिता को जबरन पिला दिया जहर…

बिहारशरीफ: भागन बीघा थाना क्षेत्र के पचासा गांव में दहेज में बाइक और सोने की चेन नहीं मिलने पर पति और ससुराल वालों ने मिलकर एक महिला को जबरन जहर पिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मौत के बाद पति समेत घर के सभी सदस्य गांव छोड़कर फरार हो गए हैं। मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेजी। मृतका की पहचान विवाहिता राजू यादव की 25 वर्षीय पत्नी मांडवी कुमारी के रूप में हुई है। थरथरी थाना क्षेत्र के त्रिभुवनबीघा निवासी मृतिका के भाई विपिन कुमार ने बताया कि 2017 में चंदेश्वर यादव के पुत्र राजू यादव से बहन की धूमधाम से शादी हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक रहा। इसके बाद पति और ससुरालवालों की ओर से बाइक और सोने की चेन की मांग किया जाने लगा। इसके लिए बार-बार उसे प्रताड़ित किया जाता था।

विवाहिता ने फोन पर दी जहर पिलाने की जानकारी

साल 2020 में भी दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ था। इसके बाद से मांडवी अपने ससुराल चली गई थी। बावजूद इसके, उसके साथ मारपीट और प्रताड़ित करने का सिलसिला जारी था। रविवार की देर रात उसने फोन कर मां को बताया कि पति और ससुराल वालों ने मिलकर जबरन उसे जहर पिला दिया है। इसके बाद जब मायके वाले उसके ससुराल पहुंचे तो कमरे में उसका शव पड़ा हुआ था। वहीं, पति और ससुराल के अन्य सदस्य गांव छोड़कर फरार थे।

पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने सौंपा शव

थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि मायके वाले जहर देकर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पति समेत नौ लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। शव का पोस्टमार्टम करा कर स्वजन को सौंप दिया गया है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *