Nirbhik Nazar

पिथौरागढ़ आ सकते हैं पीएम मोदी, चीन बॉर्डर पर स्थित इस आश्रम का करेंगे दौरा!

देहरादून:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्सर उत्तराखंड के दौरे पर आते हैं और प्रदेश को बड़ी सौगात देकर जाते हैं. एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड आ सकते हैं. इस बार प्रधानमंत्री चीन बॉर्डर के नजदीक पिथौरागढ़ में नारायण आश्रम पहुंचने वाले हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में बदरीनाथ धाम के पास चीन सीमा से लगे हुए माणा गांव पहुंचे थे, जहां उन्होंने चीन बॉर्डर के गांव के लिए विलेज योजना की शुरुआत भी की. लेकिन इस बार प्रधानमंत्री कुमाऊं की ओर रुख कर सकते हैं. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्सक्लूसिव जानकारी दी है कि जल्द ही प्रधानमंत्री पिथौरागढ़ जनपद के सीमांत क्षेत्र धारचूला के नारायण आश्रम में पहुंच सकते हैं.

नारायण आश्रम पिथौरागढ़ के धारचूला में स्थित है, जो कैलाश मानसरोवर यात्रा का भी एक प्रमुख पड़ाव है. कैलाश मानसरोवर यात्रा का मुख्य पड़ाव होने के चलते केंद्र सरकार की क्षेत्र को विकसित करने की बड़ी योजना में शामिल है. मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने बताया कि मानसखंड कॉरिडोर के अंतर्गत क्षेत्र का विकास होना है. चीन सीमा से लगे पिथौरागढ़ के गांव और मानसखंड कॉरिडोर के लिए स्वदेश दर्शन योजना के तहत 100 करोड़ से ज्यादा केंद्र सरकार खर्च करने जा रही है, जिससे क्षेत्र को विकसित किया जा सकेगा और मानसरोवर कॉरिडोर के जरिए इस क्षेत्र की तस्वीर बदलती नजर आएगी.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *