Nirbhik Nazar

दिखा सीएम धामी का दम, जिन सीटों पर किया प्रचार, उनमें से 10 में जीते BJP प्रत्याशी

देहरादून : दिल्ली नगर निगम चुनाव में यद्यपि भाजपा बहुमत के आंकड़े से दूर रह गई, लेकिन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिन सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों का प्रचार किया, उनमें से 10 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की। दिल्ली नगर निगम चुनाव में भाजपा नेतृत्व ने मुख्यमंत्री धामी को स्टार प्रचारक की जिम्मेदारी सौंपी थी। इससे पूर्व भाजपा ने हिमाचल विधानसभा चुनाव में भी धामी का सदुपयोग किया था। हिमाचल में धामी ने कई जनसभाओं के साथ ही पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में जन संपर्क अभियान में हिस्सा लिया।

धामी भाजपा के एक नए युवा चेहरे के रूप में उभरे

दरअसल, धामी के नेतृत्व में इस साल की शुरुआत में राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने दो-तिहाई बहुमत के साथ शानदार जीत दर्ज की। यही नहीं, राज्य गठन के बाद से हर विधानसभा चुनाव में सत्ता बदलने का मिथक भी धामी ने इस चुनाव में तोड़ दिया। इसके बाद धामी भाजपा के एक नए युवा चेहरे के रूप में उभरे। धामी की इस छवि को देखते हुए दिल्ली में भाजपा ने, खासतौर से पर्वतीय बाहुल्य सीटों को ध्यान में रखकर उन्हें चुनाव प्रचार अभियान में जिम्मेदारी दी। इस भूमिका में मुख्यमंत्री धामी खरे उतरे। मुख्यमंत्री ने मुख्यतया पटपडग़ंज, मंडावली, छतरपुर, यमुना विहार व आसपास की सीटों पर प्रचार किया। चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री जहां-जहां प्रचार के लिए गए, उन्हें सुनने के लिए खासी भीड़ उमड़ी। बुधवार को आए नतीजों में मुख्यमंत्री धामी की धमक साफ तौर पर देखने को मिली है। मुख्यमंत्री धामी ने दिल्ली की पटपडग़ंज, विनोद नगर एवं मंडावली में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो किए थे। इन तीनों ही सीटों पर भाजपा प्रत्यशियों ने जीत दर्ज की है। इसी तरह बुराड़ी, सादतपुर, यमुना विहार, विनोद मार्ग, द्वारका-ए, नजफगढ़, छावला, शाहदरा में भी भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की।

उत्तराखंड इकाई को सौंपी 20 सीटों पर मिली जीत

भाजपा ने दिल्ली नगर निगम चुनाव में उत्तराखंड इकाई को सौंपी 36 में से 20 सीटों और पर्वतीय मूल के नौ प्रत्याशियों में से छह की जीत पर हर्ष जताया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री धामी द्वारा प्रदेश में किए गए कार्यों पर प्रवासियों से मिल रहे समर्थन का परिणाम है। पार्टी प्रदेश मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में भट्ट ने दिल्ली नगर निगम चुनाव नतीजों पर पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए कहा कि जिसका प्रत्याशी अधिक लोकप्रिय व योग्य होगा, वही दिल्ली का मेयर बनेगा, वह भाजपा का भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली नगर निगम चुनाव में उत्तराखंड इकाई को कुल 36 सीटों पर जिम्मेदारी दी गई, इनमें से 20 सीटों पर पार्टी ने जीत दर्ज की है।

 

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *