Nirbhik Nazar

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज प्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर में किया रुद्राभिषेक, नक्षत्र वाटिका का किया उद्घाटन

देहरादून: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu Uttarakhand Tour) उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर हैं. आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजभवन स्थित राज प्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर (Dehradun Raj pragyeshwar Mahadev Temple) में ‘रुद्राभिषेक’ किया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) के साथ राज्यपाल (Uttarakhand Governor) लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) की उपस्थिति में राजभवन में नक्षत्र वाटिका का भी उद्घाटन किया.

गौर हो कि बीते दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर देहरादून (President Draupadi Murmu Dehradun Tour) पहुंची और एयरपोर्ट पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रि) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया. इसके बाद एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देहरादून में उत्तराखंड सरकार द्वारा आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में शामिल हुईं. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपति को कंडाली के रेशों से बनी हुई शॉल भेंट किया.

पहले दिन राष्ट्रपति मुर्मू ने देवभूमि उत्तराखंड को विकास की सौगात देते हुए 2001.94 करोड़ रुपए की 9 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इस दौरान राष्ट्रपति ने कहा कि उत्तराखंड की एक समृद्ध संस्कृति रही है. इनका विकास होना चाहिए. इन्हें बढ़ावा मिलना चाहिए और आगे लाना चाहिए. ये हमारा कर्तव्य है. इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि देवभूमि, तपोभूमि और वीरभूमि उत्तराखंड में आना, मैं अपना सौभाग्य मानती हूं. हिमालय को महाकवि कालिदास ने ‘देवात्मा’ कहा है. राष्ट्रपति के रूप में हिमालय के आंगन, उत्तराखंड में, आप सब के आथित्य सत्कार का उपहार प्राप्त करके, मैं स्वयं को कृतार्थ मानती हूं.

राष्ट्रपति ने विभिन्न विकास परियोजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इन परियोजनाओं से लोगों के लिए जन-सुविधाएं बढ़ेंगी. उन्होंने इन परियोजनाओं के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार की सराहना की. उन्होंने कहा कि राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह के सुव्यवस्थित मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ऊर्जावान नेतृत्व में उत्तराखंड समग्र विकास के पथ पर अग्रसर है. राज्य के विकास की इस यात्रा में उत्तराखंड के परिश्रमी और प्रतिभाशाली निवासियों का महत्वपूर्ण योगदान है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro

Our Visitor

0 7 0 2 8 5
Users Today : 0
Users Last 30 days : 634
Total Users : 70285

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *